फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir,SI Bharti

एसआई भर्ती कराने वाली एजेंसी भी शक के घेरे में

विज्ञापन
jammu kashmir,SI Bharti
जम्मू। पुलिस महकमे में सब इंस्पेक्टरों भर्ती प्रक्रिया घोटाले में भर्ती करने वाली एजेंसी भी शक के घेरे में है। जांच समिति भर्ती करने वाली एजेंसी से जल्द पूछताछ करेगी। सूत्रों का कहना है कि इस मामले में पेपर लीक होने की बात सामने आई है। लखनपुर में पेपर लीक होने का शक है। इस धांधली में अर्धसैनिक बलों के कुछ रिटायर अफसरों की एजेंसी व पुलिस वालों के बीच मिलीभगत हो सकती है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि जम्मू में कुछ सरकारी क्वार्टरों में भी पेपर पहुंचा है, यहां से इसका आगे आदान-प्रदान हुआ। करीब 100 करोड़ रुपये से अधिक की धांधली होने का शक है। इसमें एक शख्स के अकेले ही 40 करोड़ रुपये से अधिक की धांधली की बात सामने आ रही है। अर्धसैनिक बलों के दो पूर्व अफसरों के बीच रिश्तेदारी होने और इनके द्वारा डील कराने की बात भी सामने आ रही है। बता दें कि इससे पहले इस धांधली में शामिल कुछ संदिग्ध पहले से अंडरग्राउंड हो चुके हैं। पूछताछ के डर से यह लोग अपने इलाके छोड़कर भाग गए। यह भी जानकारी सामने आ रही है कि कई जांच एजेंसियां इस मामले में अपने अपने स्तर पर जांच के जरूरी सबूत जुटा रही हैं। बेशक गृह सचिव के नेतृत्व वाली समिति इसकी जांच करेगी, लेकिन अन्य एजेंसियां भी अपने स्तर पर इसकी जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed