फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu-Kashmir: Shopkeepers are not taking new stock of liquor, many brands are out of stock at liquor stores

जम्मू-कश्मीर : दुकानदार नहीं ले रहे शराब का नया स्टॉक, शराब की दुकानों पर कई ब्रांड का स्टॉक हो चुका खत्म

Fri, 19 Mar 2021 12:51 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Fri, 19 Mar 2021 12:51 PM IST
विज्ञापन
Jammu-Kashmir: Shopkeepers are not taking new stock of liquor, many brands are out of stock at liquor stores
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

शराब की दुकानों की निलामी प्रक्रिया को लेकर वाइन ट्रेडर्स में असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। लाइसेंस मिलेगा या नहीं, इस दुविधा को लेकर दुकानदार शराब और बियर का नया स्टॉक नहीं खरीद रहे। इसकी वजह से कई दुकानों पर बड़े ब्रांड की बियर खत्म हो चुकी है, जबकि कई ब्रांड की शराब का भी स्टॉक खत्म हो चुका है।  

विज्ञापन


शहर के कई दुकानदारों ने बताया कि शराब की दुकानों के लाइसेंस को लेकर नया स्टॉक न पीछे से मिल रहा है और न ही वे ला रहे हैं, क्योंकि दोबारा लाइसेंस न मिला तो माल कहां छोड़ेंगे। कच्ची छावनी क्षेत्र के एक दुकानदार ने बताया कि उनके पास सिर्फ एक ब्रांड की बियर बची है। बाकी ब्रांड का स्टॉक खत्म हो चुका है, क्योंकि पीछे से ही नहीं मिल रही है, जबकि कई ब्रांड की शराब भी उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- तीस साल बाद भी कश्मीरी पंडितों ने नहीं किया कश्मीरियत को खुद से अलग, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


आम लोगों में यह दुविधा है कि कहीं नई आबकारी नीति की वजह से कुछ दिन के लिए शराब की दुकानें न बंद हो जाएं। इस वजह से कई लोग शराब का स्टॉक भी जमा करने लग गए हैं। यदि ऐसा होता है तो लॉकडाउन की तरह शराब की अवैध बिक्री भी संभव है।

आबकारी विभाग के उपायुक्त अमरजीत सिंह का कहना है कि जो दुकानें चल रही हैं, यदि इनको लाइसेंस नहीं मिलता तो कुछ न कुछ जरूर सोचा जाएगा। थोड़े दिन की बात है। नई पॉलिसी में सब कुछ सामने आ जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed