{"_id":"63ff926d9af7cbbcb10f7b3e","slug":"jammu-kashmir-seven-students-warned-for-violating-examination-rules-in-jammu-university-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: परीक्षा नियमों का उल्लंघन करने पर सात छात्रों को चेतावनी, जम्मू विवि में सामने आया मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: परीक्षा नियमों का उल्लंघन करने पर सात छात्रों को चेतावनी, जम्मू विवि में सामने आया मामला
Thu, 02 Mar 2023 01:19 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 02 Mar 2023 01:19 AM IST
सार
परीक्षा नियंत्रक ने छात्रों के नाम को सार्वजनिक कर अधिसूचना भी जारी की है। साथ बीएएलएलबी तीसरे और पांचवें सेमेस्टर के इन छात्रों को चेतावनी दी है।
विज्ञापन
जम्मू विवि
- फोटो : संजय कुमार
विस्तार
जम्मू विश्वविद्यालय में परीक्षा के दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर सात छात्रों को चेतावनी जारी की गई है। इस संबंध में अधिसूचना भी जारी की गई है। यह मामला पांच दिसंबर 2022 को सामने आया था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पांच दिसंबर को बीए तीन वर्षीय और पांच वर्षीय कोर्स की परीक्षाएं हुई थीं। इसमें बीएएलएलबी के के सात छात्र नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए गए थे। उसी समय उन्हें परीक्षा से बाहर तक दिया था।
विज्ञापन
मामले की जांच परीक्षा नियंत्रक की एक उप समिति ने की थी, जिसमें पाया गया है कि उक्त छात्र गलत थे और नियमों का उल्लंघन किया गया था। 20 फरवरी 2023 को उप-समिति ने उक्त छात्रों पर कार्रवाई की सिफारिश की है।
विज्ञापन
वहीं, परीक्षा नियंत्रक ने छात्रों के नाम को सार्वजनिक कर अधिसूचना भी जारी की है। साथ बीएएलएलबी तीसरे और पांचवें सेमेस्टर के इन छात्रों को चेतावनी दी है। अन्यथा नियमों के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उधर, कहा गया है कि समिति के निर्णय से अगर कोई भी छात्र असंतुष्ट है तो वह संबंधित मु्द्दे को लेकर परीक्षा नियंत्रक के पास अर्जी दे सकता है। इसके लिए छात्र को अपील फार्म भरना होगा, जिसकी 520 रुपये फीस अदा करनी होगी।