फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir Senior PDP leader Sartaj Madni has been released from detention

जम्मू कश्मीर: छह महीने बाद पीडीपी नेता सरताज मदनी नजरबंदी से रिहा

Sat, 19 Jun 2021 02:57 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 19 Jun 2021 02:57 PM IST
सार

महबूबा मुफ्ती के रिश्तेदार एवं पीडीपी के वरिष्ठ नेता सरताज मदनी को रिहा कर दिया गया है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir Senior PDP leader Sartaj Madni has been released from detention
पीडीपी मुखिया महबूबा मुफ्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार की ओर से जम्मू-कश्मीर के क्षेत्रीय दलों के साथ बातचीत का न्योता मिलने के कुछ घंटे बाद पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के रिश्तेदार और पार्टी के वरिष्ठ नेता सरताज मदनी को छह महीने बाद शनिवार को हिरासत से छोड़ दिया गया। मदनी को एमएलए छात्रावास में हिरासत में रखा गया था।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि अनंतनाग पुलिस का एक दल श्रीनगर से उन्हें दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में स्थित उनके परिवार के पास ले जाएगा। मदनी को पिछले साल 21 दिसंबर को डीडीसी चुनाव की मतगणना से एक दिन पहले हिरासत में लिया गया था। नईम अख्तर, पीर मंसूर, हिलाल अहमद लोन समेत पीडीपी व नेशनल कांफ्रेंस के कई नेता उस दिन हिरासत में लिए गए थे। सभी को एमएलए छात्रावास में रखा गया था जहां से उन्हें एक-एक कर छोड़ा गया।
विज्ञापन


केंद्र की ओर से बातचीत के लिए मुफ्ती को मिले आमंत्रण के कुछ घंटों बाद ही मदनी को रिहा किया गया। जम्मू-कश्मीर की पार्टियों के साथ 24 जून को प्रधानमंत्री बैठक कर सकते हैं। केंद्र की पहल के तहत केंद्र शासित क्षेत्र में राजनीतिक प्रक्रिया बहाल करने और चुनाव कराने पर बातचीत हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed