फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir Security forces exposed militants hideout huge ammunition recovered in Shopian

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में जैश का आतंकी ठिकाना ध्वस्त, गोला-बारूद और अन्य सामान बरामद

Fri, 09 Nov 2018 01:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 09 Nov 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir Security forces exposed militants hideout huge ammunition recovered in Shopian
दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों ने वीरवार को आतंकियों के एक ठिकाने को ध्वस्त किया। यहां से आईईडी बनाने में इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री के अलावा गोला-बारूद तथा अन्य सामान बरामद किए गए। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार यह आतंकी ठिकाना जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों का था। यहां पर ज्यादातर आईईडी बनाया जाता था। जिले के रामनगरी गांव में वीरवार को सेना की 23 पैरा और जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने एक सूचना के आधार पर साझा ऑपरेशन चलाया। 
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने गांव में बनाए गए एक आतंकी ठिकाने को ध्वस्त करते हुए उसमें से गोला बारूद और अन्य सामग्री बरामद किए। पुलिस ने बताया कि इस ठिकाने से विस्फोटक, उपकरणों के साथ-साथ आईईडी में इस्तेमाल होने वाली सामाग्री बरामद हुई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलवामा में कासो, हिंसा भड़की

दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर चलाए गए कासो के दौरान वीरवार को हिंसा भड़क उठी। व्यापक पैमाने पर हिंसक झड़पों तथा आतंकियों का सुराग न लगने पर सुरक्षा बलों को आपरेशन स्थगित करना पड़ा।

जिले के आरिहाल गांव में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों ने वीरवार तड़के सर्च आपरेशन शुरू किया। करीब साढ़े पांच बजे सेना की 44 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने पूरे गांव को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया। 

इस दौरान युवा सड़कों पर उतर आए और ऑपरेशन में खलल डालने की मंशा से सुरक्षाबलों से भिड़ गए। सुरक्षा बलों पर जमकर पत्थरबाजी की गई। हालात को नियंत्रण से बाहर होता देख सुरक्षाबलों ने आंसू गैस के गोले दागे। 

इससे काफी देर तक इलाके में तनावपूर्ण हालात बने रहे। इस बीच कई घंटे तक जारी इस ऑपरेशन में आतंकियों का कोई भी सुराग हाथ न लगने पर ऑपरेशन स्थगित करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed