फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir Search operation in Halmatpora of Kupwara resumed

जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी, अब तक 5 आतंकी ढेर, 5 जवान शहीद

Wed, 21 Mar 2018 10:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 21 Mar 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
Jammu Kashmir Search operation in Halmatpora of Kupwara resumed
मुठभेड़ के दौरान तैनात जवान - फोटो : BASIT ZARGAR

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में चौबीस घंटे से चल रही मुठभेड़ में बुधवार को पांच जवान शहीद हो गए। इनमें तीन सेना और दो जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान शामिल हैं। आपरेशन के दौरान एक आतंकी को भी मार गिराया गया। मंगलवार से चल रही इस मुठभेड़ में अब तक कुल पांच आतंकी मारे गए हैं।

विज्ञापन


डीजीपी एस पी वैद ने ट्वीट कर आतंकियों के चार शव बरामद किए जाने की पुष्टि की है। जेके पुलिस के तीन जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं। आतंकियों और सुरक्षा बलों में देर शाम तक दोनों तरफ से फायरिंग जारी थी। बुधवार सुबह आतंकियों औेर सुरक्षाबलों के बीच जमकर फायरिंग शुरू हो गई।
विज्ञापन


इस क्रम में आतंकी जंगल से निकल कर आबादी वाले इलाके में जा पहुंचे। जवाबी कार्रवाई करते हुए सैन्य कर्मियों ने उन्हें एक स्थान पर घेर लिया। घेरा सख्त होता देख आतंकियों ने फिर से ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस दौरान पांच जवान शहीद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें जम्मू- कश्मीर पुलिस के दो जवान शामिल हैं। उनकी पहचान कचहामा के एसपीओ मोहम्मद यूसुफ चेच और नगरोटा निवासी दीपक ठुसू के तौर पर हुई। सैन्य प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने सेना के तीन जवानों के शहीद होने की पुष्टि की लेकिन नामों का खुलासा नहीं किया।

सूत्रों के मुताबिक शहीदों में 160 टीए के नाइक मोहम्मद अशरफ राथर और पांच बिहार के नाइक रंजीत खोलका समेत एक अन्य शामिल हैं। कश्मीर रेंज के आईजी एसपी पानी ने अमर उजाला को बताया कि पांच आतंकियों के मारे जाने की सूचना है। अभी तक चार आतंकियों के शव बरामद हुए हैं। अभी भी इलाके में ऑपरेशन जारी है।
  ऐसे चला आपरेशन  
मंगलवार सुबह सेना को कुपवाड़ा जिले के हलमतपोरा चक में आतंकियों के एक ग्रुप की घुसपैठ की सूचना मिली थी। आतंकियों की संख्या 7 बताई गई। इसके बाद सेना की 41 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने संयुक्त अभियान चलाया।

इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों की एरिया डोमिनेशन पेट्रोल पार्टी पर गोलीबारी करनी शुरू कर दी। इसका सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान चार पाकिस्तानी आतंकी मारे गए। रात का समय होता देख इस ऑपरेशन के दौरान घेरा सख्त करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाबलों को बुलाया गया। इसके बाद 4 पैरा कमांडो, 5 बिहार, 160 टीए के इलावा सीआरपीएफ शामिल हुई।

पहले भी तीन आतंकी हुए थे ढेर

Jammu Kashmir Search operation in Halmatpora of Kupwara resumed

जंगल क्षेत्र के साथ-साथ पहाड़ी इलाका होने के चलते सुरक्षाबलों द्वारा बड़ी ही चौकसी के साथ ऑपरेशन को अंजाम दिया जा रहा है ताकि किसी प्रकार का अपना जानी नुकसान न हो।

इसके अलावा घेराबंदी को सख्त करने के लिए सेना के अतिरिक्त जवानों को बुलाया गया है ताकि बाकी के आतंकियों को भागने का कोई मौका न मिले और उन्हें भी जल्द ढेर किया जा सके। 

दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के खुनमुह इलाके में 15 मार्च को लगभग सात घंटे चली मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया था। ये आतंकी हमला कर भाजपा नेता के पीएसओ से हथियार लूट की कोशिश में शामिल थे। मारे गए दो आतंकियों में एक पाकिस्तानी हमास तथा दो स्थानीय आतंकी थे।

सीएम ने दी श्रद्धांजलि 
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और मुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए पुलिस व सेना के चार जवानों को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने संवेदना जताते हुए मृतकों की आत्मा की शांति की दुआ मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed