{"_id":"663dcc422eab1e9eea0613eb","slug":"jammu-kashmir-search-for-terrorists-going-on-in-poonch-and-basantgarh-amidst-bad-weather-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुंछ: सनेईटॉप में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू, जवानों ने इलाके की घेराबंदी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुंछ: सनेईटॉप में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू, जवानों ने इलाके की घेराबंदी की
Fri, 10 May 2024 04:07 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 10 May 2024 04:07 PM IST
सार
पुंछ, उधमपुर के बंसतगढ़ सहित अन्य इलाकों में सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया। शुक्रवार को मौसम कुछ बदला हुआ है। कई जगह बादल छाए हुए हैं और कुछ जगहों पर हल्की धूप निकली हुई है। इसी बीच दोपहर बाद सनेईटॉप में मुठभेड़ शुरू हो गई है।
विज्ञापन
सुरक्षाबल (फाइल)
- फोटो : एजेंसी
विस्तार
जम्मू संभाग के जिला पुंछ में शुक्रवार को बिगड़े मौसम के बीच पुंछ की सुरनकोट तहसील के सनेई टॉप, उधमपुर के बसंतगढ़ सहित अन्य इलाकों में सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया गया। दोपहर बाद सनेई टॉप में आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों ओर से गोलीबारी हो रही है। पुलिस, एसओजी, सीआरपीएफ, सेना के जवानों ने इलाके की घेराबंदी की हुई है। ऑपरेशन जारी है।
विज्ञापन
शुक्रवार को बदले मौसम के मिजाज के बीच तलाशी अभियान शुरू हुआ। राजोरी और पुंछ के इलाकों में बादल भी बरसे। इसी बीच पुलिस, सेना, सीआरपीएफ के जवान आतंकियों की तलाश में जुटे रहे। सूत्रों के अनुसार, सनेई टॉप में संदिग्ध गतिविधि देखे जाने के बाद सुरक्षाबलों की तरफ से कुछ राउंड फायर भी किए गए। हालांकि दोपहर बाद दोनों ओर से गोलीबारी की खबर सामने आई है।
विज्ञापन
उधर, सुरक्षाबलों की ओर से बसंतगढ़ और डुडू के पहाड़ी क्षेत्रों व जंगलों को खंगाला जा रहा है। लेकिन, अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। तलाशी अभियान में पुलिस सहित सेना के आला अधिकारी भी मौजूद हैं। हर स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। कई पुलिस अधिकारी बसंतगढ़ के जंगलों में डेरा डाले हुए हैं।
विज्ञापन
दूसरी ओर सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर अभियान को तेज कर दिया है। पुलिस की ओर से बसंतगढ़ में खुफिया विभाग को अलर्ट पर रखा हुआ है। एसडीपीओ रामनगर मंजीत सिंह ने बताया कि सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है और चप्पे-चप्पे को खंगाला जा रहा है। ड्रोन, हेलिकॉप्टर, डॉग स्क्वायड की मदद ली जा रही है।