फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir's daughter Sargam Kaushal won the title of Mrs. World

Sargam Koushal: जम्मू-कश्मीर की बेटी सरगम कौशल ने जीता मिसेज वर्ल्ड का खिताब, शिक्षण छोड़कर चुनी थी मॉडलिंग

Sun, 18 Dec 2022 10:33 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 18 Dec 2022 10:33 PM IST
सार

जम्मू के बाहु फोर्ट क्षेत्र निवासी सरगम कौशल ने 21 साल बाद देश को फिर से खिताब दिला कर गौरवान्वित किया है। सरगम का विवाह भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट कमांडर आदित्य मनोहर शर्मा से हुआ है। 

विज्ञापन
Jammu Kashmir's daughter Sargam Kaushal won the title of Mrs. World
जम्मू की सरगम कौशल बनी मिसेज वर्ल्ड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मंदिरों के शहर जम्मू की बेटी ने मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब जीत कर दुनिया में देश ही नहीं प्रदेश का भी डंका बजा दिया है। बाहु फोर्ट क्षेत्र निवासी सरगम कौशल ने 21 साल बाद देश को फिर से खिताब दिला कर गौरवान्वित किया है।

विज्ञापन


उन्होंने शिक्षण छोड़ मॉडलिंग चुनी और उसके बाद दुनिया में छा गईं। शनिवार को वेस्टगेट लास वेगास रिजॉर्ट एंड कसीनो (अमेरिका) में मिसेज वर्ल्ड 2022 की प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें सरगम कौशल को अमेरिका की पूर्व मिसेज वर्ल्ड शायलिन फोर्ड ने ताज पहनाया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सरगम कौशल ने शहर के प्रेजेंटेशन कॉन्वेंट स्कूल गांधी नगर से हाई स्कूल से शिक्षा ग्रहण की है। स्नातक महिला कॉलेज गांधी नगर, परास्नातक की पढ़ाई जम्मू विश्वविद्यालय से की है।

सरगम का विवाह भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट कमांडर आदित्य मनोहर शर्मा से हुआ है। सरगम के पिता का नाम जीएस कौशल और माता मीना कौशल हैं। इससे पहले सरगम ने मुंबई में आयोजित मिसेज इंडिया वर्ल्ड 2022 का खिताब जीता था। 

मिसेज इंडिया वर्ल्ड का खिताब जीत कर आई थीं जम्मू

मिसेज इंडिया वर्ल्ड 2022 का खिताब जितने के बाद सरगम जम्मू आई थीं। अनुभवों को सांझा करते हुए उन्होंने बताया कि मिस इंडिया वर्ल्ड बनने तक पति का बड़ा योगदान रहा है।

उन्होंने ही पहला मॉडलिंग कांट्रेक्ट दिलवाया था। मॉडलिंग से पहले सरगम शिक्षका थी, लेकिन मॉडलिंग का शोक हमेशा से था। पति का तबादला मुंबई में होने के बाद मॉडलिंग शुरू की। उन्होंने बताया कि पापा का सपना था की मॉडलिंग करूं।

खिताब जीतने पर बाहु फोर्ट इलाके में जश्न का माहौल 

जहां भी मौका मिले तो लड़कियों के लिए कुछ न कुछ जरूर करें। लड़कियां आज हर क्षेत्र में आगे हैं। बस उन्हें मंच और समानता देने की जरूरत है। आज में गर्व के साथ कह सकता हूं कि सरगम मेरी बेटी है, इस प्रदेश और देश की बेटी है। यह बात जम्मू के बाहु फोर्ट निवासी मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब जीतने वाली सरगम कौशल के पिता जीएस कौशल ने कही। सरगम के खिताब जतीने के बाद बाहु फोर्ट में जश्न का महौल है। 

माता ने कहा,हम सरगम के नाम से पहचाने जा रहे

सरगम की माता मीना कौशल और पिता जीएस कौशल को बधाई देने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। बेटी की इस सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए माता ने कहा कि आज हम सरगम के नाम से पहचाने जा रहे हैं। हमारी बेटी ने अपनी इच्छा शक्ति और मेहनत से इस मुकाम को हासिल किया है। 



पिता जीएस कौशल ने कहा कि 21 साल बाद सरगम ने देश के लिए इस खिताब को जीता है। ये न सिर्फ जम्मू-कश्मीर पूरे देश के लिए गर्व की बात है। वर्तमान समय में लड़के-लड़कियां बराबर हैं। आज लड़कियां हर क्षेत्र में आगे हैं। जब भी मौका मिले लड़कियों के लिए कुछ न कुछ करें। उन्होंने प्रेरित करे उनका सहारा बने। बेटियां परिवार के साथ देश का नाम भी रोशन करती हैं ये सरगम ने सच कर दिखाया है। 

सरगम के माता-पिता को किया सम्मानित 

मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब जीतने वाली सरगम कौशल के बाहु फोर्ट स्थित घर पर भाजपा नेता राजीव चाढ़क, अनुराधा चाढ़क सहित क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिक पहुंचे और परिजनों को सम्मानित किया। राजीव चाढ़क ने कहा कि कड़े परिश्रम एवं लग्न से सरगम ने देश का नाम विश्व पटल पर स्थापित किया है। यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि सरगम बाहु फोर्ट जम्मू की बेटी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed