फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Road washed away due heavy rains Doda, minimum temperature two degrees in Leh

जम्मू-कश्मीर: डोडा में भारी बारिश, कोट्टी नाले का जलस्तर बढ़ने से सड़क बही, लेह में न्यूनतम तापमान दो डिग्री

Thu, 08 Jun 2023 12:43 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 08 Jun 2023 12:43 AM IST
सार

कश्मीर में दिनभर मौसम साफ रहने के बाद शाम को बादल छा गए। राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से गिरकर 25.4 दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Road washed away due heavy rains Doda, minimum temperature two degrees in Leh
डोडा में बारिश के बाद उफान पर आया नाला - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। प्रदेश के कई हिस्सों में बुधवार सुबह बादल छाए रहे। हालांकि दोपहर बाद मौसम साफ हो गया। उधर, कश्मीर में मौसम सुहावना बना हुआ है। जम्मू-कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से 3 से 7 डिग्री नीचे चल रहा है। रात में ठंडक भी बनी हुई है।

विज्ञापन


विज्ञापन


उधर, डोडा के कोट्टी नाला इलाके में भारी बारिश के बाद अचानक जलस्तर बढ़ गया, जिससे कुछ सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। डीसी डोडा विशेष पॉल ने बताया कि प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।  जम्मू में बुधवार सुबह अचानक बादल छा गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बूंदाबांदी के बीच एक समय लग रहा था कि बारिश होगी। लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हो गया। हालांकि धूप खिलने के बावजूद गर्मी का अधिक अहसास नहीं हुआ। यहां दिन का पारा सामान्य से 7.0 डिग्री गिरकर 32.7 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बनिहाल में दिन का तापमान 24.5, बटोत में 24.2, कटड़ा में 34.5 और भद्रवाह में 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर में दिनभर मौसम साफ रहने के बाद शाम को बादल छा गए थे। राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से गिरकर 25.4, पहलगाम में 21.1 और गुलमर्ग में 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कश्मीर के अधिकतर इलाकों में रात में ठंडक कायम है। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed