फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir, Road construction in rural areas will be given special attention

ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण पर रहेगी खास नजर

विज्ञापन
jammu kashmir, Road construction in rural areas will be given special attention
जम्मू। ग्रामीण क्षेत्रों में बन रही सड़कों के निर्माण पर अब नजर रहेगी। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत जम्मू-कश्मीर में बन रही सड़कों की गुणवत्ता की जांच के लिए अलग से निगरानी यूनिट बनाने के लिए सरकार ने मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर ग्रामीण सड़क डेवलपमेंट एजेंसी में गुणवत्ता निगरानी यूनिट बनेगी, जो प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत दूसरी टायर निगरानी सिस्टम में सुधार लाने का काम करेगी। यूनिट की अध्यक्षता स्टेट क्वालिटी कोआर्डिनेटर करेंगे। फिलहाल यूनिट में पांच सहायक अभियंता, दो ड्राफ्टसमैन, एक कंप्यूटर ऑपरेटर और एक चपरासी रहेगा। प्रशासन की ओर से गुणवत्ता निगरानी यूनिट के लिए राशि मुहैया कराई जाएगी। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना की मंजूर स्ट्रेंथ में से ही यूनिट में स्टाफ को तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना सौ फीसदी केंद्रीय प्रायोजित योजना है। जम्मू-कश्मीर के 12 जिले डोडा, उधमपुर, अनंतनाग, राजोरी, बारामुला, कुपवाड़ा, रियासी, कठुआ, पुलवामा, शोपियां और कुलगाम में पीएमजीएसवाई में देश के टॉप तीस जिलों में 2020 में शामिल हुए हैं। ऐसे में इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए गुणवत्ता निगरानी यूनिट काम करेगी। जम्मू-कश्मीर सरकार के सड़क एवं भवन निर्माण विभाग के प्रशासनिक सचिव शैलेंद्र कुमार ने क्वालिटी कंट्रोल यूनिट बनाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed