फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu-Kashmir: Respond to the Excise Department at the liquor shop in Dal area

जम्मू-कश्मीर: डल इलाके में शराब की दुकान पर आबकारी विभाग से जवाब-तलब

Tue, 24 Aug 2021 09:30 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Tue, 24 Aug 2021 09:30 PM IST
सार

डल झील के किनारे आवासीय इलाके में शराब दुकान खोलने को लेकर आबकारी विभाग से जवाब मांगा है। इस मामले में अगली सुनवाई 27 अगस्त को होगी।
 

विज्ञापन
Jammu-Kashmir: Respond to the Excise Department at the liquor shop in Dal area
डल झील - फोटो : File Photo

विस्तार

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय ने मशहूर डल झील के किनारे आवासीय इलाके में शराब दुकान खोलने को लेकर आबकारी विभाग से जवाब मांगा है। जिस स्थान पर यह दुकान है उसके नजदीक ही एक स्कूल और एक धार्मिक स्थल भी है। इस मामले में अगली सुनवाई 27 अगस्त को होगी।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों की ओर से दाखिल तीन याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति अली मोहम्मद मागरे ने अपने दो पन्ने के आदेश में आबकारी विभाग से पूछा कि बुलवर्ड इलाके में शराब की दुकान खोलने के मामले में क्या सभी निर्धारित नियमों का पालन किया गया था। साथ ही याचिका में उठाए गए सभी बिंदुओं पर अगली सुनवाई के दौरान जवाब देने के लिए कहा है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासियों ने अपनी याचिका में कहा है कि रिहायशी इलाके और शराब की दुकान के बीच की दूरी 30 फीट से भी कम है, दो स्कूल और एक धार्मिक स्थल इसके बहुत पास स्थित है। जब उन्हें पता चला कि आबकारी विभाग क्षेत्र में शराब की दुकान का लाइसेंस देने की प्रक्रिया में है, तो उन्होंने समय-समय पर लिखित शिकायतों के माध्यम से अधिकारियों से संपर्क किया, परंतु कोई फायदा नहीं हुआ।  
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: बांदीपोरा में लश्कर-ए-तैयबा आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, छह मददगार गिरफ्तार

गौरतलब है कि गोवा के वकील प्रशांत उमराव ने उस इलाके का एक वीडियो ट्वीट किया था, जिसमें छपे हुए दाम से दोगुने दाम पर शराब बिकती दिख रही थी। इसी वीडियो को गया से भाजपा के पूर्व सांसद हरि मांझी ने शेयर किया। उन्होंने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को भी टैग करते हुए कहा कि उन्हें इस तरह की कालाबाजारी की जांच करनी चाहिए क्योंकि इससे प्रशासन का नाम खराब हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed