फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir Reasi Girl Ankusha Sharma presented Dogra Culture in Birmingham

बर्मिंघम में छाई रियासी की बेटी, फैशन शो में डोगरा परिधान के प्रदर्शन में मिली प्रशंसा

Fri, 01 Mar 2019 12:08 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Fri, 01 Mar 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
Jammu Kashmir Reasi Girl Ankusha Sharma presented Dogra Culture in Birmingham
अंकुशा शर्मा - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के रियासी की बेटी ने इंग्लैंड में डोगरा परिधान व पहनावे को विशेष पहचान दिलाई है। बर्मिंघम में हुए एक फैशन शो में उनके तैयार किए परिधान को माडल ने रैंप पर प्रदर्शित किया। इन्हें देख लोगों ने खूब प्रशंसा की और उनकी डिजाइन की गई पोशाक की तारीफ की। फैशन शो का आयोजन 24 फरवरी को हुआ।
विज्ञापन


मूलरूप से कस्बे के वार्ड नंबर चार निवासी अंकुशा शर्मा पुत्री चेतन प्रभु की शादी आरएस पुरा जम्मू में हुई। वर्ष 2010 में अंकुशा पति के साथ इंग्लैंड चली गई और बर्मिंघम में रहने लगीं। पति के काम में व्यस्त रहने के कारण अंकुशा ने फैशन डिजाइनिंग में कदम बढ़ाया और जेए नाम से अपनी फैशन कंपनी खोली। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दिनों 24 फरवरी को इंग्लैंड के लाइसिस्टर में आयोजित फैशन शो में अंकुशा ने डोगरा परिधानों को तैयार कर उन्हें माडल को पहनाया। रैंप पर माडल ने उनके परिधान का प्रदर्शन किया जिसे खूब वाहवाही मिली। 

इंग्लैंड से अंकुशा ने बताया कि लांग शर्ट व उसके साथ पायजामे को  खूब प्रशंसा मिली। इसके साथ ही दुल्हन की डोगरा ड्रेस भी लोगों को खूब पसंद आई। अंकुशा ने बताया कि वह पहले भी फैशन शो में हिस्सा ले चुकी हैं। इस बार के फैशन शो में उन्होंने कुछ अलग करने की सोची, जिसके बाद उन्होंने जम्मू कश्मीर में डोगरा कल्चर पहनावे को बढ़ावा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed