फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu-kashmir: read five big news of the state including Mehbooba said Yogi is a failed Chief Minister, shelling between terrorists and army in Uri

जम्मू-कश्मीर: महबूबा बोली नाकाम मुख्यमंत्री हैं योगी, उड़ी में आतंकियों और सेना के बीच गोलाबारी समेत पढ़ें प्रदेश की पांच बड़ी खबरें

Sun, 19 Sep 2021 07:06 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sun, 19 Sep 2021 07:06 PM IST
सार

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी(पीडीपी) की मुखिया महबूबा मुफ्ती ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) पर सांप्रदायिक राजनीति करने का आरोप लगाया। वहीं बारामुला में एलओसी(नियंत्रण रेखा) से आतंकियों ने कश्मीर में घुसपैठ करने की नापाक कोशिश की। साथ ही जम्मू और श्रीनगर शहर में सरकारी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ने वाले बच्चों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।

विज्ञापन
jammu-kashmir: read five big news of the state including Mehbooba said Yogi is a failed Chief Minister, shelling between terrorists and army in Uri
jammu kashmir top news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी(पीडीपी) की मुखिया महबूबा मुफ्ती ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) पर सांप्रदायिक राजनीति करने का आरोप लगाया। जम्मू में एक सभा के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा तालिबान, अफगानिस्तान और पाकिस्तान के मुद्दों पर वोट हासिल करना चाहती है। इस सरकार ने सात साल के शासन में देश के लोगों को दुख पहुंचाया है। जम्मू-कश्मीर को तबाह कर दिया है। भाजपा के शासन में हिंदू नहीं बल्कि लोकतंत्र और भारत खतरे में है। इस सरकार ने राष्ट्रीय संसाधनों को बेचना शुरू कर दिया है। आवश्यक वस्तुओं की कीमतें बढ़ा दी गई हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें.........

विज्ञापन


बारामुला में एलओसी(नियंत्रण रेखा) से आतंकियों ने कश्मीर में घुसपैठ करने की नापाक कोशिश की। सीमा पार आतंकी गतिविधि देखते ही जवानों ने मोर्चा संभाला। सूत्रों का कहना है कि इस दौरान आतंकियों और सेना के बीच भारी गोलाबारी हुई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें.........
विज्ञापन


जम्मू और श्रीनगर शहर में सरकारी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ने वाले बच्चों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में जम्मू शहर के 40 सरकारी हाई स्कूलों और 21 आंगनबाड़ी केंद्रों को स्मार्ट बनाया जा रहा है। पहले बच्चों को जर्जर भवनों में पढ़ाई करनी पड़ रही थी। कुछ स्कूलों को अनसेफ घोषित किया गया था, लेकिन कमरे कम होने से उन्हें वहीं पर पढ़ाया जा रहा था। अब इन भवनों को गिराकर नए भवन बनाए जाएंगे। इतना ही नहीं आंगनबाड़ी केंद्र किराये की दुकान या फिर एक कमरे में चल रहे हैं, यहां पर भी स्मार्ट केंद्र स्थापित किए जाएंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें.........
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू में रिलायंस स्मार्ट स्टोर खोलने के प्रस्ताव के खिलाफ लामबंद कारोबारियों ने 22 सितंबर को जम्मू बंद का एलान कर दिया है। प्रदेश की सबसे बड़ी अनाज मंडी वेयर हाउस के कारोबारियों की ओर से रिलायंस स्टोर खोलने का विरोध किया गया। इसके बाद शनिवार को चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री समेत बाजार संगठनों ने 22 सितंबर को जम्मू बंद की घोषणा करते हुए काली पट्टियां बांधकर प्रदर्शनी मैदान में नारेबाजी की। चेताया कि एक दिवसीय बंद को बेमियादी भी किया जा सकता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें.........


जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रविवार को श्रीनगर में 'पेडल फॉर पीस' साइकिल रैली का आयोजन किया। इस दौरान उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने खेल, शिक्षा, शांति, भाईचारा और आतंकवाद जैसे मुद्दों पर अपनी राय प्रकट की। सिन्हा ने कहा कि किसी को भी देश की एकता और संप्रभुता को नुकसान पहुंचाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। सरकार देश विरोधी गतिविधियों में शामिल या शांति की राह में रोड़ा पैदा करने वालों से सख्ती से निपटने में नहीं हिचकेगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें.........

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed