उड़ी में घुसपैठ की कोशिश: आतंकियों और सेना के बीच गोलाबारी, एक जवान घायल
एलओसी से आतंकियों ने रविवार को कश्मीर में घुसपैठ करने की नापाक कोशिश की। सतर्क जवानों ने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद की साजिश को नाकाम कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बारामुला में एलओसी(नियंत्रण रेखा) से आतंकियों ने कश्मीर में घुसपैठ करने की नापाक कोशिश की। सीमा पार आतंकी गतिविधि देखते ही जवानों ने मोर्चा संभाला। सूत्रों का कहना है कि इस दौरान आतंकियों और सेना के बीच भारी गोलाबारी हुई।
यह भी पढ़ेंः तड़पते परिजन: किसी ने खोया बेटा तो किसी ने पति, इस साल आतंकी हमलों में शहीद हुए जम्मू-कश्मीर ये लाल
सतर्क जवानों ने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद की साजिश को नाकाम कर दिया है। हालांकि इस गोलाबारी में अंगूर पोस्ट पर एक जवान घायल हो गया है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि जवान के घायल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इलाके में अभी तलाशी अभियान जारी है।
आतंकियों को घुसपैठ कराने में पाकिस्तानी सेना करती है मदद
इसी साल फरवरी महीने में हुए सीजफायर समझौते के बाद सीमा पार से गोलाबारी तो बंद हुई है, लेकिन पाकिस्तानी सेना आतंकियों को भारतीय सीमा में घुसपैठ कराने से बाज नहीं आ रही है। इतना ही नहीं पाकिस्तान की जमीन पर आतंकियों को प्रशिक्षण देना का सिलसिला भी जारी है।
इसी महीने आतंकियों ने कृष्णा घाटी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश की थी
इससे पहले आतंकियों ने इसी महीने के पहले सप्ताह कृष्णा घाटी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश की थी। जिसे सेना के सतर्क जवानों ने नाकाम कर दिया था। सेना की जवाबी कार्रवाई से दहशतगर्द पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में भाग गए थे। भागते समय आतंकियों के छूटे कपड़े, खाद्य सामग्री व दवाइयां बरामद की गईं थीं। इन पर पाकिस्तान निर्मित होने की पहचान दर्ज थी।
कृष्णा घाटी सेक्टर के सलोत्री इलाके में आधी रात बाद लगभग पौने एक बजे जवानों ने संदिग्ध हलचल देखी थी। चार-पांच आतंकियों के एक समूह ने घुसपैठ करने की कोशिश की थी। जवानों ने ललकारा तो आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। सेना ने आतंकियों को निशाना बनाकर भारी गोलीबारी की। मोर्टार भी दागे गए। पूरी रात रुक-रुक कर फायरिंग होती रही।