फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu-Kashmir: Read five big news of the state including BJP sarpanch and his wife killed by terrorists, NIA action on Jamaat-e-Islami continues for second day

जम्मू-कश्मीर: भाजपा सरपंच और उनकी पत्नी की आतंकियों ने की हत्या, जमात-ए-इस्लामी पर एनआईए की कार्रवाई समेत पढ़ें प्रदेश की पांच बड़ी खबरें

Mon, 09 Aug 2021 05:31 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Mon, 09 Aug 2021 05:31 PM IST
सार

अनंतनाग के लाल चौक इलाके में आतंकियों ने रेडवानी बाला से भाजपा सरपंच गुलाम रसूल डार और उनकी पत्नी पर अंधाधुंध फायरिंग की। वहीं राष्ट्रीय जांच एजेंसी, एनआईए ने कश्मीर के बांदीपोरा में सोमवार को जमात-ए-इस्लामी के पांच ठिकाना पर छापा मारा है। साथ ही सुरक्षाबलों ने हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।

विज्ञापन
Jammu-Kashmir: Read five big news of the state including  BJP sarpanch and his wife killed by terrorists, NIA action on Jamaat-e-Islami continues for second day
jammu kashmir top news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के लाल चौक इलाके में कुलगाम के एक सरपंच और उनकी पत्नी की सोमवार दोपहर आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। एक अधिकारी ने बताया कि अनंतनाग के लाल चौक इलाके में आतंकियों ने रेडवानी बाला से भाजपा सरपंच गुलाम रसूल डार और उनकी पत्नी पर अंधाधुंध फायरिंग की। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें......

विज्ञापन


राष्ट्रीय जांच एजेंसी, एनआईए ने कश्मीर के बांदीपोरा में सोमवार को जमात-ए-इस्लामी के पांच ठिकाना पर छापा मारा है। यह कार्रवाई टेरर फंडिंग मामले में की जा रही है। इससे पहले एनआईए ने रविवार को 14 जिलों में प्रतिबंधित जमात-ए-इस्लामी (जेईआई) के 56 ठिकानों पर छापा मारा था। सीआरपीएफ और पुलिस के साथ श्रीनगर, बडगाम, गांदरबल, बारामुला, कुपवाड़ा, बांदीपोरा, अनंतनाग, शोपियां, पुलवामा, कुलगाम, रामबन, डोडा, किश्तवाड़ और राजोरी जिले में कार्रवाई की। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें......
विज्ञापन


प्रदेश के किश्तवाड़ जिले में सोमवार को सुरक्षाबलों ने हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। दोनों ने हाल ही में आतंकवाद का रास्ता चुना था। इनकी पहचान यासिर हुसैन निवासी सोंदर दछन और उस्मान निवासी तांडर दछन के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इस सफल ऑपरेशन को सेना, पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें......
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना, एसओजी पुंछ और बीएसएफ ने एक आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर बड़ी आतंकवादी साजिश को टाल दिया है। इस आतंकी ठिकाने से भारी मात्रा में हथियार व गोला बारूद बरामद हुआ है। स्वतंत्रता दिवस से पहले इस आतंकी ठिकाने का पता लगना और साजिश को नाकाम करना सुरक्षाबलों के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें......


जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीडीपी मुखिया महबूबा मुफ्ती ने जमात-ए-इस्लामी पर हुई एनआईए की कार्रवाई पर सवाल उठाया है। महबूबा ने कहा कि जमात पर एनआईए की छापेमारी भारत सरकार के तथाकथित अभिन्न भाग के खिलाफ युद्ध छेड़ने का प्रतीक है। इस तरह के दमनकारी उपाय अस्थायी रूप से काम कर सकते हैं लेकिन लंबे समय में यह काउंटर प्रोडक्टिव साबित होंगे। जम्मू-कश्मीर और देश के बाकी हिस्सों के बीच की खाई हर गुजरते दिन के साथ चौड़ी होती जा रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें......

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed