{"_id":"6110f42e8ebc3e73857f66bb","slug":"hideout-busted-by-bsf-army-and-police-team-in-poonch-area-and-recovered-huge-cache-of-arms-ammunition","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: स्वतंत्रता दिवस से पहले बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, पुंछ में हथियारों का जखीरा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: स्वतंत्रता दिवस से पहले बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, पुंछ में हथियारों का जखीरा बरामद
Mon, 09 Aug 2021 02:53 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 09 Aug 2021 02:53 PM IST
सार
स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने पुंछ जिले में बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया है। एक आतंकी ठिकाने का पता लगाकर भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है।
विज्ञापन
बरामद हथियार और गोलाबारूद
- फोटो : बीएसएफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना, एसओजी पुंछ और बीएसएफ ने एक आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर बड़ी आतंकवादी साजिश को टाल दिया है। इस आतंकी ठिकाने से भारी मात्रा में हथियार व गोला बारूद बरामद हुआ है। स्वतंत्रता दिवस से पहले इस आतंकी ठिकाने का पता लगना और साजिश को नाकाम करना सुरक्षाबलों के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है।
विज्ञापन
बता दें कि विशिष्ट इनपुट पर पुंछ में वन क्षेत्र में सेना, एसओजी पुंछ और बीएसएफ का एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया था। तलाशी अभियान के दौरान एक आतंकी ठिकाना मिला, जहां से हथियार व गोला बारूद बरामद किया गया है। जिसमें दो एके-47, एके-47 की दो मैगजीन, एके-47 के 257 कारतूस, चीन निर्मित एक पिस्टल, पिस्टल की दस मैगजीन व 68 कारतूस, चार ग्रेनेड, डेटोनेटर, दो मोबाइल, बारह मोबाइल चार्जर और दो बैट्री शामिल हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- देशद्रोहियों की पैरवी: आतंकी सलाहुद्दीन के बेटों के बाद जमात-ए-इस्लामी के लिए जगा महबूबा का प्रेम
विज्ञापन