फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Two Hizbul Mujahideen terrorists arrested in Kishtwar Jammu and Kashmir

आतंकवाद पर एक और प्रहार: हिजबुल मुजाहिदीन के दो दहशतगर्द गिरफ्तार, हाल ही में चुना था आतंक का रास्ता

Mon, 09 Aug 2021 03:12 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 09 Aug 2021 03:12 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ तेज से अभियान जारी हैं। पुंछ में आतंकी ठिकाने से भारी मात्रा में हथियार व गोला बारूद मिलने के साथ ही किश्तवाड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकी गिरफ्तार किए गए हैं।

विज्ञापन
Two Hizbul Mujahideen terrorists arrested in Kishtwar Jammu and Kashmir
हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के किश्तवाड़ जिले में सोमवार को सुरक्षाबलों ने हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। दोनों ने हाल ही में आतंकवाद का रास्ता चुना था। इनकी पहचान यासिर हुसैन निवासी सोंदर दछन और उस्मान निवासी तांडर दछन के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इस सफल ऑपरेशन को सेना, पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया है।

विज्ञापन


बता दें कि ये दोनों आतंकी 5 अगस्त को लापता हो गए थे। आतंकी तंजीमों में शामिल होने की खुफिया जानकारी मिलने के बाद से सुरक्षा एजेंसियां लगातार इन्हें ट्रैक कर रही थीं। इसी बीच 7 अगस्त को पता चला कि दोनों आतंकी हिजबुल में शामिल हो गए हैं। 
विज्ञापन


8 अगस्त को दछन वन क्षेत्र में इनकी मौजूदगी के बारे में इनपुट मिला। इसके आधार पर पुलिस, सेना की 17 आरआर(राष्ट्रीय राइफल्स) और सीआरपीएफ की 52-बटालियन ने ऑपरेशन शुरू किया। जंगल क्षेत्र में ऑपरेशन के दौरान दोनों आतंकियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। तलाशी के दौरान इनके कब्जे से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। गिरफ्तार आतंकियों से पूछताछ और इलाके में तलाशी अभियान अभी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों को दिन में दूसरी सफलता मिली है। इससे पहले पुंछ में सेना, एसओजी पुंछ और बीएसएफ ने एक आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर बड़ी आतंकवादी साजिश को टाल दिया। इस आतंकी ठिकाने से भारी मात्रा में हथियार व गोला बारूद बरामद हुआ है। स्वतंत्रता दिवस से पहले इस आतंकी ठिकाने का पता लगना और साजिश को नाकाम करना सुरक्षाबलों के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है।


बता दें कि विशिष्ट इनपुट पर पुंछ में वन क्षेत्र में सेना, एसओजी पुंछ और बीएसएफ का एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया था। तलाशी अभियान के दौरान एक आतंकी ठिकाना मिला, जहां से हथियार व गोला बारूद बरामद किया गया है। जिसमें दो एके-47, एके-47 की दो मैगजीन, एके-47 के 257 कारतूस, चीन निर्मित एक पिस्टल, पिस्टल की दस मैगजीन व 68 कारतूस, चार ग्रेनेड, डेटोनेटर, दो मोबाइल, बारह मोबाइल चार्जर और दो बैट्री शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- देशद्रोहियों की पैरवी: आतंकी सलाहुद्दीन के बेटों के बाद जमात-ए-इस्लामी के लिए जगा महबूबा का प्रेम    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed