फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir Rajya Sabha MP Ghulam Ali Khatana met PM Modi

जम्मू कश्मीर: MP गुलाम अली खटाना ने PM मोदी से की मुलाकात, प्रदेश संबंधित मुद्दों पर की चर्चा

Sun, 02 Oct 2022 10:14 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 02 Oct 2022 10:14 AM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के गुर्जर मुस्लिम समुदाय के नेता गुलाम अली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने बीते बुधवार को राज्यसभा सदस्य की शपथ ली थी।

विज्ञापन
jammu kashmir Rajya Sabha MP Ghulam Ali Khatana met PM Modi
MP Ghulam Ali Khatana Met PM Modi - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राज्यसभा सांसद गुलाम अली खटाना ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। गुलाम अली  खटाना ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि पीएम मोदी से मुलाकात कर उन्होंने जम्मू-कश्मीर से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की है।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर के गुर्जर मुस्लिम समुदाय के नेता गुलाम अली ने बीते बुधवार को राज्यसभा सदस्य की शपथ ली थी। उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने उन्हें उच्च सदन के सदस्य के रूप में शपथ दिलाई। हाल ही में गुलाम अली को उच्च सदन के लिए मनोनीत किया गया है।
विज्ञापन


कौन हैं गुलाम अली खटाना

गुलाम अली खटाना ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। 2008 में इंजीनियरिंग करने के बाद से ही वह भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़ गए थे। भाजपा में शामिल होने के बाद उन्होंने पार्टी के कई अहम पदों पर जिम्मेदारी निभाई। वे भाजपा जम्मू कश्मीर के सचिव से लेकर वरिष्ठ उपाध्यक्ष तक रहे। 2014 लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने उन्हें जम्मू कश्मीर का स्टार प्रचारक बताया था। गुलाम अली मूल रूप से जम्मू कश्मीर के रामबन जिले से आते हैं। रामबन में 70 प्रतिशत आबादी मुस्लिमों की है और 30 प्रतिशत हिंदुओं की। अभी वह जम्मू के भठिंडी में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा का बड़ा दाव

गुलाम अली खटाना गुर्जर मुसलमान हैं। इस जाति के ज्यादातर लोग जम्मू कश्मीर में भेड़ और बकरियां पालते हैं। गुर्जर की तरह ही बकरवाल मुसलमान भी होते हैं। इन दोनों ही जातियों में गुलाम अली खटाना की अच्छी पैठ है। 2011 की जनगणना के आधार पर गुर्जर और बकरवाल मुसलमान जम्मू कश्मीर की तीसरी सबसे बड़ी आबादी हैं।


जम्मू कश्मीर में नए परिसीमन से कई सीटों का जातीय गणित पूरी तरह से बदल गया है। जम्मू और कश्मीर दोनों ही क्षेत्रों में पड़ने वाली करीब 20 विधानसभा सीटों पर गुर्जर और बकरवाल समुदाय के वोटर्स का खासा प्रभाव है। भाजपा इन्हें अपने पाले में करना चाहती है। गुलाम अली को राज्यसभा भेजकर भाजपा को इस समुदाय में पैठ बनने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed