फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir rajouri vehicle falls into gorge several injured

जम्मू-कश्मीर: खाई में गिरा टेम्पों, एक की मौत, 21 घायल, विवाह समारोह से लौट रहे थे लोग

Mon, 26 Nov 2018 07:40 PM IST
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 26 Nov 2018 07:40 PM IST
विज्ञापन
jammu kashmir rajouri vehicle falls into gorge several injured
खाई में गिरा टेम्पों - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के राजोरी जिले की थन्नामंडी तहसील के मैगी मोड़ में एक ओवरलोडड टेंपो के सड़क हादसे में 1 यात्री की मौत हो गई व 21 यात्री घायल हो गए। टेंपो में सवार डन्ना गांव के लोग किसी विवाह समारोह से लौट रहे थे। वे सभी आपस में रिश्तेदार हैं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार टेंपो नंबर जेके-12-2495 पुंछ से थन्नामंडी की ओर आ रहा था। टेंपो जब थन्नामंडी के मैगी मोड़ पहुंचा तो सामने से आ रहे एक वाहन को रास्ता देते समय चालक का संतुलन बिगड़ गया और टेंपो सड़क से फिसल कर करीब 30 फुट नीचे खाई में गिर कर पेड़ों में फंस कर रुक गया। टेंपो में क्षमता से अधिक करीब 10 यात्री बैठे थे। टेंपो के गिरते ही चीख पुकार शुरू हो गई। स्थानीय लोगों ने सेना की मदद से सभी को थन्नामंडी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन


थन्नामंडी अस्पताल के डॉक्टरों ने एक महिला नजीरा बेगम (60) को मृत लाया करार दे दिया। वहीं उसमें सवार सलीमा कौसर, फैजान अहमद, सफूरा अख्तर, रुखसाना कौसर, तस्लीम अख्तर, सफीना कौसर, उजमा अख्तर, तस्वीर बेगम, शकीला बेगम, सलमा कौसर, मोहम्मद सलीम, असद हुसेन, शहनाज अख्तर, रूबैया कौसर, परवीन अख्तर, शमीम अख्तर, रशीदा बेगम, मोहम्मद सलाम, हमद हुसेन, जाहिदा परवीन, अहमद रजा, अजीम बेगम का प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं जिला अस्पताल में उपचार कर रहे डॉक्टर के अनुसार सभी की हालत में सुधार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेड़ों के झुंड से टला बढ़ा हादसा
मौके पर मौजूद चश्मदीदों ने बताया कि टेंपो सड़क से फिसल कर खाई में गिरने से पहले पेड़ों के एक झुंड से जा टकराया व वहीं रुक गया। यदि पेड़ न होते तो टेंपो सैकड़ों मीटर गहरी खाई में गिरता तो बहुत बढ़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed