फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Rajnath and Shah will meet victims Dhangri terror attack

जम्मू-कश्मीर: राजोरी के ढांगरी में पीड़ित परिवारों से मिलेंगे राजनाथ और शाह, 26 जनवरी के बाद हो सकता है दौरा

Wed, 11 Jan 2023 03:15 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 11 Jan 2023 03:15 PM IST
सार

राजोरी जिले के ढांगरी आतंकी हमले में सात लोगो की जान चली गई है। पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृहमंत्री अमित शाह पहुंच सकते हैं। भाजपा नेताओं के मुताबिक इसकी तैयारी की जा रही है। 

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Rajnath and Shah will meet victims Dhangri terror attack
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : एजेंसी

विस्तार

राजोरी के ढांगरी गांव में हुए आतंकी हमले के बाद सियासी हलचल बढ़ गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अगले हफ्ते और रक्षा मंत्री राजनाथ 26 जनवरी के बाद ढांगरी गांव पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मिल सकते हैं।

विज्ञापन


इस बीच प्रदेश भाजपा के नेताओं ने नई दिल्ली में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर मौजूदा सुरक्षा परिदृश्य सहित अन्य हालात पर चर्चा की। गत दिवस भाजपा नेताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी।
विज्ञापन


रक्षामंत्री के साथ मुलाकात में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना, सांसद जुगल किशोर शर्मा और महासचिव संगठन अशोक कौल ने अल्पसंख्यकों पर हुए आतंकी हमले के बाद उनकी विश्वास बहाली के साथ देश विरोधी ताकतों के खिलाफ सुरक्षा तंत्र मजबूत बनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने जोर दिया कि भविष्य में ऐसे आतंकी हमलों को रोकने के लिए सभी उचित कदम उठाए जाएं। आतंकग्रस्त और दूरदराज के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जाए।

सुरक्षा ग्रिड को और मजबूत बनाया जाए। राजोरी आतंकी हमले में कई घायलों का अभी भी जीएमसी राजोरी और जीएमसी जम्मू में इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed