फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Rajdhani Express will stop regularly till further orders at Kathua railway station

जम्मू-कश्मीर: कठुआ रेलवे स्टेशन पर अगले आदेश तक नियमित रुकेगी राजधानी एक्सप्रेस, अभी तक था अस्थायी ठहराव

Fri, 24 Feb 2023 12:22 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 24 Feb 2023 12:22 AM IST
सार

कठुआ रेलवे स्टेशन पर अभी तक ट्रेन का अस्थायी ठहराव था। इससे यात्रियों को काफी लाभ मिलेगा। उन्हें राजधानी से सफर करने के लिए अब जम्मू नहीं आना पड़ेगा।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Rajdhani Express will stop regularly till further orders at Kathua railway station
कठुआ रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे ने कठुआ के लोगों को सुविधा देते हुए राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन (12425-12426) का कठुआ स्टेशन पर ठहराव अगले आदेश तक नियमित रखने का फैसला लिया है। कठुआ रेलवे स्टेशन पर अभी तक ट्रेन का अस्थायी ठहराव था। इससे यात्रियों को काफी लाभ मिलेगा। उन्हें राजधानी से सफर करने के लिए अब जम्मू नहीं आना पड़ेगा।

विज्ञापन


उधर, यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे होली स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। इस कड़ी में उत्तर रेलवे की तरफ से आनंद विहार टर्मिनल-पटना के बीच गति शक्ति एसी स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन वाया कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्शन, पं. दीनदयाल उपाध्याय व दानापुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।
विज्ञापन


वहीं पूर्व मध्य रेल ने पहले 18 जोड़ी स्पेशल ट्रेन और गुरुवार को 6 और नई स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान किया है। ट्रेन संख्या 02250/02249 आनंद विहार-पटना के बीच चलेगी। इस ट्रेन के लिए आरक्षित टिकट लेने की सुविधा भी रेलवे ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन संख्या 02250 आनंद विहार टर्मिनल-पटना गति शक्ति एसी सुपरफास्ट चार मार्च को रात के 11:15 बजे पटना के लिए चलेगी और अगले दिन शाम 4:40 बजे पटना पहुंचेगी।


वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 02249 पटना-आनंद विहार टर्मिनल गति पांच मार्च को पटना से शाम 6:45 बजे चलेगी और अगले दिन पूर्वाह्न 11:45 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वातानुकूलित 3 टीयर श्रेणी के डिब्बों वाली यह ट्रेन होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed