फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Questioning of Maulana Rahmatullah in terrorist funding case

जम्मू-कश्मीर: आतंकी फंडिंग मामले में मौलाना रहमतुल्लाह से पूछताछ, एनआईए कर रही है मामले की जांच

Thu, 08 Jun 2023 01:56 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 08 Jun 2023 01:56 AM IST
सार

सूत्रों ने बताया कि मौलाना कासमी जारी किए गए समन को लेकर श्रीनगर स्थित एनआईए कार्यालय पहुंचे थे। जहां उनसे पूछताछ की गई।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Questioning of Maulana Rahmatullah in terrorist funding case
एनआईए की टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने दारुल उलूम रहीमिया बांदीपोरा मौलाना रहमतुल्ला मीर कासमी को कथित आतंकी फंडिंग मामले में तलब कर पूछताछ की। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार एनआईए जम्मू-कश्मीर में धन जुटाने और क्षेत्र में युवाओं को कट्टरपंथी बनाने के उद्देश्य से गैरकानूनी गतिविधियों के लिए उनका उपयोग करने के मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


समन में लिखा है, ऐसा प्रतीत होता है कि आप इस मामले के तथ्यों से परिचित हैं। आपको मामले से संबंधित कुछ सवालों के जवाब देने के उद्देश्य से एनआईए कैंप कार्यालय चर्च लेन सोनवर श्रीनगर में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है। इस बीच, सूत्रों ने बताया कि मौलाना कासमी उन्हें जारी किए गए समन को लेकर श्रीनगर स्थित एनआईए कार्यालय पहुंचे थे, जहां उनसे पूछताछ की गई। 

विज्ञापन

रामबन के आतंकी मददगार पर पीएसए बरकरार

आतंकी मददगार रामबन निवासी सज्जाद अहमद पर लगाया गया पीएसए बरकरार रहेगा। सज्जाद ने पीएसए के आदेश को उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी। बुधवार को न्यायाधीश मोहम्मद अकरम चौधरी ने याचिका पर सुनवाई की। दोनों पक्षों को सुनने के बाद न्यायाधीश ने कहा कि हमारे संविधान में स्वतंत्रता का हक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसे गलत तरीके से और देशविरोधी गतिविधियों में शामिल होने के लिए लाइसेंस के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। समाज में रहने का अधिकार व्यक्ति की प्रकृति पर आधारित है। यदि उसकी प्रकृृति से समाज को खतरा है तो उसे स्वतंत्र रखना अन्याय है। इस दलीलों के साथ आरोपी पर लगे पीएसए को जारी रखा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed