जम्मू कश्मीर: नशा तस्कर बाप-बेटे की 50 लाख की संपत्ति कुर्क, कटड़ा के सेरबड़ में पुलिस ने की कार्रवाई
रियासी पुलिस ने ऑपरेशन जीवनदान के तहत दो नशा तस्करों (बाप-बेटा) की करीब 50 रुपये की संपत्ति कुर्क की है। इसमें दो दुकानों सहित मकान, एक कार और 3.06 लाख रुपये की नकदी शामिल है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। पुलिस ने वीरवार को रियासी जिले के कटड़ा में नशा तस्कर पिता-पुत्रों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो दुकानें, एक घर, मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार व तीन लाख रुपये की नकदी जब्त की है। जबकि उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के कुंजूर में कुख्यात नशा तस्कर का दो मंजिला मकान जब्त किया है। ऐसा माना जा रहा है कि ये संपत्तियां नशा तस्करी से मिले पैसे से बनाई गईं।
कटड़ा पुलिस ने ऑपरेशन जीवनदान के तहत स्थानीय थाने में वर्ष 2020, 2022 और 2024 में दर्ज प्राथमिकियों के आधार पर कार्रवाई करते हुए दुकानों, एक घर, मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार (जेके02एएल-8281) व 3,06,000 रुपये की नकदी जब्त की। इस पूरी संपत्ति की कीमत करीब 50 लाख रुपये होने का अनुमान है। चल और अचल दोनों संपत्तियां नशा तस्कर मुनीश कुमार पुत्र प्रेम कुमार और प्रेम कुमार पुत्र मजरू राम निवासी गांव-सेरवाड, तहसील-कटड़ा की हैं। दोनों लंबे समय से नशे के कारोबार में शमिल हैं। दोनों कटड़ा पुलिस थाने में दर्ज प्राथमिकियों में आरोपी हैं।
कुंजूर में जब्त मकान की कीमत 50 लाख रुपये
एक अन्य कार्रवाई में पुलिस ने बडगाम जिले के मगाम के रहने वाले नशा तस्कर शब्बीर अहमद सोफी के बारामुला स्थित दो मंजिला मकान और 9 मरला जमीन को जब्त कर लिया। मकान की कीमत करीब 50 लाख रुपये है। यह कार्रवाई कुंजर पुलिस थाने में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मामले से जुड़ी है। पुलिस की ओर से की गई जांच के दौरान पता चला कि ये संपत्तियां नशा तस्करी से के पैसे से अर्जित की गई थीं।
बारामुला में पिछले चार माह में 145 नशा तस्कर गिरफ्तार
बारामुला पुलिस ने पिछले चार माह के दौरान नशे के खिलाफ जंग में 145 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान 14 वाहनों समेत 1.88 करोड़ का नशे का सामान भी जब्त किया गया है। पुलिस ने लोगों से आग्रह किया है कि वह नशा तस्करों के बारे में कोई भी जानकारी उनके साथ साझा करें। नशीली दवाओं की तस्करी में लिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। हम अपने समाज को नशीली दवाओं के खतरे से मुक्त रखने के लिए प्रयास कर रहे हैं।