फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Professional fee charged keeping tenants houses, orders issued Municipal Corporation

जम्मू-कश्मीर: घरों में किरायेदार रखने और कारोबार पर लगेगा व्यावसायिक शुल्क, नगर निगम ने जारी किए आदेश

Sat, 08 Jul 2023 05:42 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 08 Jul 2023 05:42 PM IST
सार

जम्मू शहर में 60 फीसदी घरों में कामर्शियल गतिविधियां चल रही हैं, यानी 75 हजार से ज्यादा घरों का प्रयोग कारोबार के लिए हो रहा है। शहर में कुल एक लाख 20 हजार घर हैं।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Professional fee charged keeping tenants houses, orders issued Municipal Corporation
जम्मू नगर निगम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जम्मू शहर में अब घरों में किरायेदार रखने और व्यावसायिक गतिविधियां चलाने पर व्यावसायिक रेट के हिसाब से ही शुल्क देना होगा। इससे पहले घरेलू शुल्क ही लिया जा रहा था। ऐसे में नगर निगम को घरेलू शुल्क में 100 रुपये ही मिल पा रहे था। अब कामर्शियल रेट के हिसाब से 200 रुपये चुकाने होंगे।

विज्ञापन


स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत हुए सर्वे से पाया गया है कि शहर में धरातल की मंजिल घरेलू प्रयोग के लिए है, जबकि प्रथम, द्वितीय मंजिलों में किरायेदार रखे गए हैं। कार्यालय और दुकानें भी चल रही हैं। लेकिन अभी तक यह तमाम घर घरेलू श्रेणी में ही हैं। अब नगर निगम ने सूची तैयार करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


जिन घरों में व्यवसायिक गतिविधियां चल रही हैं, उनके मालिकों को सफाई शुल्क में व्यवसायिक रेट चुकाना होगा। शहर में 60 फीसदी घरों में कामर्शियल गतिविधियां चल रही हैं, यानी 75 हजार से ज्यादा घरों का प्रयोग कारोबार के लिए हो रहा है। शहर में कुल एक लाख 20 हजार घर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाणिज्यिक रेट से सफाई शुल्क 200 रुपये वसूल करने से अब राजस्व में बढ़ोतरी होगी। मौजूदा समय में इन घरों से प्रति माह 100 रुपये ही शुल्क लिया जा रहा है। जबकि घरों से कचरा एक परिवार का नहीं, तीन से चार परिवारों का आ रहा है। सूची तैयार होते ही व्यावसायिक रेट पर वसूली शुरू की जाएगी।

नगर निगम के अनुसार पहले घरों के बारे में सही पता नहीं था। जब भी कर्मचारी पूछते थे तो लोग अकसर घरेलू श्रेणी का घर बताते थे। घरों में ठहरे लोगों को रिश्तेदारों का नाम देते थे। मगर सर्वे के बाद अब कामर्शियल गतिविधियों में प्रयोग घरों का शुल्क कामर्शियल ही वसूला जाएगा। 

ऐसे घर जहां व्यावसायिक गतिविधियां चल रही हैं, इनके मालिकों से सफाई शुल्क कामर्शियल रेट पर वसूला जाएगा। स्मार्ट सिटी परियोजना के सर्वे में सामने आया है कि 60 फीसदी से ज्यादा घरों में कामर्शियल गतिविधियां चल रही हैं। - डॉ. विनोद शर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी, नगर निगम


शहर में कामर्शियल गतिविधियों में संलिप्त घरों के मालिकों सेे सफाई शुल्क कामर्शियल रेट पर ही लिया जाएगा। नियमों को नहीं टूटने दिया जाएगा। शहर में सफाई व्यवस्था को हर हाल में दुरुस्त किया जाएगा। जो कोई भी कचरा इधर-उधर फेंकेगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।  - राजेंद्र शर्मा, मेयर जम्मू नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed