फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir Privately owned passenger bus operators staged protest against e bus service

जम्मू: ई-बस सेवा के खिलाफ निजी बस ऑपरेटरो का प्रदर्शन, समय सारणी का पालन नहीं करने का लगाया आरोप, उठाई ये मांग

Wed, 27 Mar 2024 04:17 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 27 Mar 2024 04:17 PM IST
सार

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बिना समय सारणी के परिचालन से उनके कारोबार पर असर पड़ रहा है। ई-बसें उन रूट्स पर नहीं चल रही हैं, जहां चलने की जरूरत है।

विज्ञापन
jammu kashmir Privately owned passenger bus operators staged protest against e bus service
परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोग प्रदर्शन करते हुए - फोटो : संजय कुमार

विस्तार

जम्मू शहर के वेयर हाउस में बुधवार को निजी बस ऑपरेटरों से जुड़े लोगों ने स्मार्ट सिटी ई-बस सेवा के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जम्मू शहर सहित आसपास के इलाकों के लिए ई- बसों के बिना किसी समय सारणी के परिचालन के खिलाफ चलाए जाने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बिना समय सारणी के परिचालन से उनके कारोबार पर असर पड़ रहा है। ई-बसें उन रूट्स पर नहीं चल रही हैं, जहां चलने की जरूरत है। ई-बसों को भी उन्हीं रूटों पर चलाया जा रहा है, जिन पर पहले से निजी ट्रांसपोर्टरों की बड़ी संख्या में बसें चल रही हैं।
विज्ञापन


जम्मू शहर में 50 से अधिक बसों का परिचालन किया जा रहा है। जबकि यहां के विभिन्न रूट पर पहले ही बड़ी संख्या में मेटाडोर चल रही हैं। आरएस पुरा रूट पर बसों का परिचालन होता है बावजूद इसके स्मार्ट सिटी ने वहां के लिए भी ई-बसों का परिचालन शुरू कर दिया है। सरकार ने उन्हें आश्वासन दिया था कि उनके साथ बैठकर रूट तय किए जाएंगे ताकि सरकारी बसों का परिचालन भी हो और निजी ट्रांसपोर्ट का काम भी प्रभावित न हो, लेकिन ऐसा नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान ट्रांसपोर्टरों ने जम्मू-सांबा रूट पर चलने वाली बसों का परिचालन बंद किया और टायर जलाकर अपना विरोध व्यक्त किया। उन्होंने सरकार से उनके साथ बैठकर ई-बसों के लिए रूट तय करने की भी मांग की।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed