फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Preparations to start ropeway in Shivkhori and Shankaracharya temples

जम्मू कश्मीर: शिवखोड़ी और शंकराचार्य मंदिरों में रोपवे शुरू करवाने की तैयारी, 2025 तक पूरा करेंगे काम

Sat, 22 Oct 2022 02:30 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 22 Oct 2022 02:30 AM IST
सार

मुख्य सचिव ने शिवखोड़ी और श्रीनगर के शंकराचार्य मंदिर रोपवे परियोजनाओं को भविष्य में यात्रियों और पर्यटकों के लिए महत्वपूर्ण बताया। कहा, रोपवे परियोजनाएं पर्यावरण के अनुकूल हैं और ऐसे स्थानों के लिए उपयुक्त हैं। 

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Preparations to start ropeway in Shivkhori and Shankaracharya temples
Shankaracharya Temple Srinagar - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

माता वैष्णो देवी के बाद रियासी जिले के एक अन्य प्रसिद्ध धार्मिक स्थल शिवखोड़ी और श्रीनगर के विख्यात शंकराचार्य मंदिर में रोपवे शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इन परियोजनाओं को अगले साल शुरू करके 2025 तक लोगों को समर्पित करने की योजना है। इन परियोजनाओं के पूरा होने पर दोनों जगहों पर प्रतिवर्ष 10 से 20 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। 

विज्ञापन

दोनों परियोजनाओं के तौर तरीकों पर चर्चा

मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता ने शुक्रवार को विभागीय अधिकारियों के साथ इन दोनों परियोजनाओं के तौर तरीकों पर चर्चा के साथ पहलगाम-बाईसरन और बालटाल-अमरनाथ पवित्र गुफा तक रोपवे परियोजना की प्री फिजिबिलिटी रिपोर्ट का भी आकलन किया।  

विज्ञापन
  • मुख्य सचिव ने शिवखोड़ी और श्रीनगर के  शंकराचार्य मंदिर रोपवे परियोजनाओं को भविष्य में यात्रियों और पर्यटकों के लिए महत्वपूर्ण बताया। कहा, ये रोपवे परियोजनाएं पर्यावरण के अनुकूल हैं और ऐसे स्थानों के लिए उपयुक्त हैं। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

धार्मिक भावनाओं के अनुरूप होनी चाहिए परियोजनाएं

उन्होंने कहा कि परियोजनाएं स्थानीय संस्कृति और संबंधित धार्मिक भावनाओं के अनुरूप होनी चाहिए। इन परियोजनाओं से स्थानीय युवाओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। उन्होंने एजेंसियों से उक्त परियोजनाओं के बोर्डिंग स्टेशनों के आसपास पार्किंग स्थल, फूड कोर्ट, शापिंग स्थल आदि बुनियादी सुविधाएं जुटाने को भी कहा।  

दोनों मंदिरों तक पहुंचने में 9 मिनट लगेंगे

उक्त दोनों धार्मिक स्थल पहाड़ी की चोटी पर स्थित हैं। इसके लिए दर्शन देवपाडी-शिवखोड़ी गुफा के लिए 2.35 किलोमीटर और शंकराचार्य मंदिर के लिए 2.70 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। इन परियोजनाओं में धर्मस्थलों के पास ऊपरी स्टेशन के साथ दो स्टेशन होंगे और वहां पहुंचने के लिए केवल 9 मिनट का समय लगेगा।

अमरनाथ गुफा तक की लंबाई 11.6 किमी

 इसके अलावा बालटाल-अमरनाथ गुफा तक की प्रस्तावित लंबाई 11.60 किलोमीटर है। पवित्र गुफा तक पहुंचने के लिए रास्ते में दोमेल, बारीमार्ग और संगम में मध्यवर्ती स्टेशन हैं। इन परियोजनाओं से लाखों लोगों को लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed