फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Preparations intensify for G20 summit in Srinagar administration engaged in decorating the city

Jammu Kashmir: श्रीनगर में जी20 बैठक के लिए तैयारियां तेज, शहर को सजाने में जुटा प्रशासन

Mon, 09 Jan 2023 10:52 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 09 Jan 2023 10:52 AM IST
सार

श्रीनगर में जी20 की एक बैठक होगी, जिसके लिए हम पहले से तैयारी कर रहे हैं। मंडलायुक्त कश्मीर ने कहा कि प्रशासन इस बड़े आयोजन के लिए शहर को सजा रहा है, क्योंकि इससे कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और साथ ही घाटी की स्थिति के बारे में गलतफहमी भी दूर होगी।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Preparations intensify for G20 summit in Srinagar administration engaged in decorating the city
Srinagar Dal Lake - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

जी20 शिखर सम्मेलन के लिए जम्मू-कश्मीर प्रशासन भी ‘अग्रिम व्यवस्था’ कर रहा है। श्रीनगर इस साल मई में जी20 कार्यक्रमों में से एक की मेजबानी करेगा। मंडलायुक्त कश्मीर पांडुरंग कुंडबाराव पोले ने बताया कि जी20 की अध्यक्षता भारत के हिस्से के रूप में। मई के मध्य में कई कार्यक्रम होने जा रहे हैं, लेकिन तारीखें अभी तय नहीं हुई हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि श्रीनगर में जी20 की एक बैठक होगी, जिसके लिए हम पहले से तैयारी कर रहे हैं। पोले ने कहा कि प्रशासन इस बड़े आयोजन के लिए शहर को सजा रहा है, क्योंकि इससे कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और साथ ही घाटी की स्थिति के बारे में गलतफहमी भी दूर होगी। जिसे पड़ोसी मुल्क चित्रित करने की नापाक कोशिश करता है। उन्होंने कहा, सभी प्रमुख सड़कों और क्षेत्रों की मरम्मत की जा रही है। हम अभी सर्दी के महीनों से गुजर रहे हैं। कुछ कठिनाइयां हैं, लेकिन जब कार्यक्रम होगा तब तक हम तैयार रहेंगे।
विज्ञापन


श्रीनगर शहर में जल निकासी और सड़क परियोजनाओं को पूरा करने पर ध्यान देने के साथ विकास कार्य जोरों पर चल रहे हैं। आम तौर पर कश्मीर में सर्दी के महीनों के दौरान गिरते पारे के कारण कोई विकास कार्य नहीं किया जाता है। सर्दी के दौरान सड़क किनारे जमा होने वाली धूल और कीचड़ को हटाने के लिए मैनपावर और मशीनरी को काम पर लगाया गया है। आमतौर पर हर साल अप्रैल के अंत में इसे हटा दिया जाता है। अधिकारी ने बताया कि आयोजन की मेजबानी कश्मीर के लिए गौरव का क्षण होगा। केंद्र शासित प्रदेश में होने वाली यह पहली जी20 बैठक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed