{"_id":"61b6536a986cc3753a14b0a4","slug":"jammu-kashmir-political-jammu-news-jmu2497136109","type":"story","status":"publish","title_hn":"महबूबा नजरबंद, पीडीपी यूथ विंग के सम्मेलन को रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महबूबा नजरबंद, पीडीपी यूथ विंग के सम्मेलन को रोका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। पीडीपी के यूथ विंग के सम्मेलन को रविवार को प्रशासन ने करने से रोक दिया। कोरोना की वजह से कार्यक्रम करने की इजाजत नहीं दी गई। इसके साथ ही पार्टी प्रमुख महबूबा मुफ्ती को नजरबंद कर दिया गया। प्रशासन ने पुलिस को सख्त हिदायत दी कि कोई भी कार्यक्रम किसी भी स्थिति में नहीं होना चाहिए।
यूथ विंग का सम्मेलन गुपकार रोड पर महबूबा के घर पर आयोजित था। इसे देखते हुए दक्षिण श्रीनगर के प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट ने आदेश दिए कि कोरोना की स्थिति को देखते हुए तथा एसएसपी की रिपोर्ट के आधार पर सम्मेलन को आयोजित करने की अनुमति नहीं दी जा सकती है। एसएचओ राम मुंशीबाग को हिदायत दी जाती है कि गुपकार में इस प्रकार का कोई कार्यक्रम न हो, यह सुनिश्चित करें।
हालांकि, पीडीपी का कहना है कि सरकार की ओर से उन्हें अनुमति न दिए जाने का कोई भी पत्र नहीं मिला है। एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि कोई सरकारी आदेश नहीं मिला है। सरकार से पूछा कि क्या कोविड केवल पीडीपी के लिए ही है अन्य पार्टियों के लिए नहीं, जो पूरे कश्मीर में रैलियां कर रही हैं। नेता ने दावा किया कि पीडीपी प्रमुख को नजरबंद कर दिया गया है। उन्हें युवा सम्मेलन में शामिल होना था।