फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir,political

नेकां नेता राथर के बेटे हिलाल पीपुल्स कांफ्रेंस में हुए शामिल

विज्ञापन
jammu kashmir,political
श्रीनगर। कश्मीर में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। पूर्व वित्त मंत्री एवं नेकां के वरिष्ठ नेता अब्दुल रहीम राथर के बेटे हिलाल अहमद राथर ने शनिवार को पीपुल्स कांफ्रेंस (पीसी) का दामन थामा। देवेंद्र राणा और पूर्व मंत्री सुरजीत सलाथिया के भाजपा में शामिल होने के बाद घाटी में भी नेकां को झटके लगे हैं।
विज्ञापन

हिलाल ने अध्यक्ष सज्जाद गनी लोन की मौजूदगी में पीपुल्स कांफ्रेंस ज्वाइन की। उन्होंने कहा कि यह उनका अपना फैसला है। पीपुल्स कांफ्रेंस को चुनने के पीछे वजह यह है कि वह यहां के युवाओं के लिए काम करना चाहते हैं, जो संघर्ष के कारण सबसे ज्यादा प्रभावित है। नेशनल कांफ्रेंस में शामिल न होने पर उन्होंने कहा कि वह सकारात्मक राजनीति करना चाहते हैं। हिलाल का स्वागत करते हुए पीसी अध्यक्ष ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की बेहतरी के लिए सभी मिलकर काम करेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि हिलाल जेके बैंक से ऋ ण लेने के एक मामले में जमानत पर हैं। 2012 में उन्होंने एक टाउनशिप विकसित करने के लिए लोन लिया था। लोन नियमों के दायरे से बाहर रहकर दिए गए थे। आरोप है कि लोन की राशि का दूसरे मद में इस्तेमाल किया गया। हिलाल का बैंक खाता 2017 में एनपीए घोषित हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
पीसी के नेता खुर्शीद अहमद
ने ज्वाइन की अपनी पार्टी
उधर, उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के राफियाबाद में पीपुल्स कांफ्रेंस के नेता खुर्शीद अहमद खान ने समर्थकों के साथ अपनी पार्टी का दामन थामा। पार्टी प्रमुख अल्ताफ बुखारी ने कहा कि उत्तरी कश्मीर की राजनीतिक दलों ने अनदेखी की है। उत्तरी कश्मीर और देश के अन्य हिस्से में विकास में जमीन आसमान का अतंर है। इसके लिए सत्ता सुख लेने वाले लोग जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed