फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir,political

जम्मू में अमित शाह की रैली सफल बनाने में जुटी भाजपा

विज्ञापन
jammu kashmir,political
जम्मू में अमित शाह की रैली
विज्ञापन

सफल बनाने में जुटी भाजपा
- प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ नेताओं ने भगवती नगर में रैली स्थल का दौरा कर व्यवस्थाओं पर की चर्चा
- रैना बोले-गृहमंत्री का होगा जोरदार स्वागत
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। गृहमंत्री अमित शाह की 24 अक्तूबर को जम्मू के भगवती नगर में जन रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा जुट गई है। प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना की अगुवाई में शनिवार को वरिष्ठ नेताओं ने जेडीए ग्राउंड में रैली स्थल का दौरा कर व्यवस्थाओं पर चर्चा की।
अनुच्छेद 370 व 35ए हटने के बाद शाह की प्रदेश में होने वाली पहली रैली को भव्य बनाने में कोई कोर कसर भाजपा छोड़ना नहीं चाहती। भगवती नगर ग्राउंड में ज्यादा से ज्यादा लोग गृहमंत्री को सुनने पहुंचें, इसके लिए भी जिला स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन

रैना ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के संबंध में ऐतिहासिक फैसले लेने वाले केंद्रीय गृहमंत्री का जम्मू में जोरदार स्वागत होगा। अमित शाह जम्मू में महारैली को संबोधित करने के अलावा पुलिस व सुरक्षाबल के अधिकारियों की बैठक में प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। प्रशासनिक अधिकारियों से भी बैठकें कर प्रदेश के विकास की दिशा में हो रहे कार्यों का जायजा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैना ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की बदौलत जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 व 35ए का सफाया हुआ है और लोगों को न्याय मिला है। मौके पर मेयर चंद्र मोहन गुप्ता, पूर्व मंत्री सत शर्मा, पार्षद संजय बड़ू, जिला अध्यक्ष मुनीश खजूरिया, वरिष्ठ नेता ओमी खजूरिया आदि मौजूद रहे।

-----
पूर्व विधायकों, पार्षदों पर रैली
में भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी
जम्मू। भाजपा प्रदेश मुख्यालय त्रिकुटा नगर में शनिवार को रवींद्र रैना ने पूर्व विधायकों और पार्षदों के साथ बैठक कर जन रैली की तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि रैली स्थल पर ज्यादा से ज्यादा लोग अमित शाह के स्वागत के लिए पहुंचे इसके लिए पूर्व विधायकों और पार्षदों को अहम जिम्मेदारी निभानी होगी। कहा कि वह रैली के दौरान यह ध्यान रखें कि किसी भी व्यक्ति को असुविधा न हो। महासचिव डॉ. देवेंद्र मनेयाल ने बैठक का संचालन किया। मौके पर पूर्व उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह, पूर्व मंत्री सत शर्मा, पूर्व अध्यक्ष अशोक खजूरिया, डीडीसी अध्यक्ष भारत भूषण, डीडीसी सदस्य केशव दत्त भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed