{"_id":"59f3253b4f1c1b65548b97a9","slug":"jammu-kashmir-policeman-quit-his-job-and-join-let","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: पुलिस की नौकरी छोड़ आतंकी बना जवान, थामा लश्कर-ए-तैयबा का दामन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: पुलिस की नौकरी छोड़ आतंकी बना जवान, थामा लश्कर-ए-तैयबा का दामन
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Sat, 28 Oct 2017 02:20 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : FILE PHOTO
जम्मू-कश्मीर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक जवान नौकरी छोड़ कर आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के साथ जुड़ गया है। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी कठुआ में तैनात था। पुलिसकर्मी की पहचान शोपियां के इश्फाक अहमद डार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
इश्फाक 2012 के बैच में पुलिस विभाग में भर्ती हुआ था। सूत्रों के मुताबिक इश्फाक पर इससे पहले भी शोपियां में आतंकियों के ओजीडब्लू के मदद करने को लेकर जांच चल रही थी। बताया जा रहा है कि इश्फाक पहले से पुलिस की जांच के घेरे में था।
विज्ञापन
जिसके कारण से उसे कोई भी सरकारी हथियार मुहैया नहीं करवाए गए थे। गौरतलब है कि आतंकी लगातार घाटी के युवाओं को भ्रमित करके आतंक की दुनिया में शामिल करवाना चाहते हैं लेकिन पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के तत्परता के कारण काफी हद तक इस पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन
ज्ञात हो कि घाटी में कुछ दिनों पहले भी एक लड़का लापता हो गया था जिसके कुछ दिनों बाद लड़के की फोटो एके-47 के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिसके बाद घर वालों ने अंदाजा लगाया कि लड़का किसी आतंकी संगठन से जुड़ गया है।