{"_id":"68b68da286d46fc9c60d7753","slug":"jammu-kashmir-police-team-which-went-to-catch-a-drug-smuggler-in-samba-was-pelted-with-stones-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: सांबा में नशा तस्कर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर पथराव, बुलेटप्रूफ गाड़ी ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: सांबा में नशा तस्कर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर पथराव, बुलेटप्रूफ गाड़ी ने बचाई जान
Tue, 02 Sep 2025 11:54 AM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Tue, 02 Sep 2025 11:54 AM IST
सार
सांबा के राजपुरा इलाके में नशा तस्कर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर गुज्जर बस्ती में पथराव हुआ, जिसमें पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। बुलेटप्रूफ वाहन होने से जवान बाल-बाल बचे, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस
- फोटो : निकिता गुप्ता
विस्तार
सांबा जिले के राजपुरा इलाके के नडाला गांव में रविवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक नशा तस्कर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर पथराव कर दिया गया। इस हमले में पुलिस टीम तो बच गई, लेकिन पुलिस वाहन को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, पुलिस को नडाला गांव में दो नशा तस्करों के छिपे होने की सूचना मिली थी। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। जब टीम दूसरे आरोपी को पकड़ने के लिए पास की गुज्जर बस्ती पहुंची, तो वहां के लोगों ने अचानक पुलिस टीम पर भारी पथराव शुरू कर दिया।
विज्ञापन
इस अप्रत्याशित हमले में पुलिस का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और उसके शीशे टूट गए। हालांकि पुलिस वाहन बुलेटप्रूफ होने के कारण सभी जवान सुरक्षित बच गए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यदि वाहन बुलेटप्रूफ न होता, तो जवानों की जान भी जा सकती थी।
विज्ञापन
घटना के बाद पुलिस ने हालात को काबू में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पथराव करने वालों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।