फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir Police said Suspected IED recovered from Sidra area of Jammu

आतंकी साजिश: जम्मू को दहलाने और सुरक्षाबलों पर हमले की बड़ी कोशिश नाकाम, हाईवे किनारे से दो आईईडी बरामद

Thu, 28 Apr 2022 02:08 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 28 Apr 2022 02:08 PM IST
सार

जम्मू के सिदड़ा में आईईडी मिलने के बाद हाईवे को यातायात के लिए बंद कर दिया गया। दो घंटे तक पुलिस ने पूरी कार्रवाई की। बैग की जांच में विस्फोटक की पुष्टि हुई। फिर बम निरोधक दस्ते ने इसे निष्क्रिय किया।

विज्ञापन
Jammu Kashmir Police said Suspected IED recovered from Sidra area of Jammu
IED recovered - फोटो : संजय कुमार

विस्तार

जम्मू को दहलाने की बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए सुरक्षा बलों ने शहर के सिद्दड़ा इलाके से गुजरने वाले जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर सड़क किनारे एक बैग से दो इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद की। ये सैन्य वर्दी के बने एक बैग में रखी गई थीं। पुलिस को गश्त के दौरान ये बैग मिला। दोनों आईईडी को बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय कर दिया। विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की मदद से दोनों आईईडी और मौके से मिले अन्य सामान के सैंपल एकत्र किए गए हैं।

विज्ञापन

कश्मीर की तर्ज पर आईईडी से धमाका करने की साजिश

आशंका है कि कश्मीर की तर्ज पर यहां भी नेशनल हाईवे पर सुरक्षाबलों की मूवमेंट के दौरान इन आईईडी से धमाका करने की साजिश थी। इस इलाके से बड़े पैमाने पर सुरक्षाबलों के काफिलों की मूवमेंट होती है। वीरवार को पुलिस के स्पेशल आपरेशन ग्रुप का दल नेशनल हाइवे पर गश्त कर रहा था। तभी एक जवान ने सड़क किनारे एक संदिग्ध बैग देखा।

विज्ञापन

दस्ते ने दोनों आईईडी को निष्क्रिय कर दिया

इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई। इसके बाद उच्च अधिकारी बम निरोधक दस्ते के साथ मौके पर पहुंचे। एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। सबसे पहले इसके सैंपल लिए गए। इसके बाद बम निरोधक दस्ते ने दोनों आईईडी को निष्क्रिय कर दिया। पुलिस को मौके पर अन्य सामान भी मिला है, जिसे जांच के लिए एफएसएल भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बत्रा अस्पताल के पास मिली आईईडी

बत्रा अस्पताल से नरवाल की तरफ आने पर अस्पताल से ठीक दो किलोमीटर दूर यह आईईडी मिली। संभव है कि इस आईईडी का इस्तेमाल जम्मू की तरफ से आने वाले सुरक्षाबलों के काफिले को उड़ाने के लिए करना हो। 

दो घंटे यातायात रोककर चलाया ऑपरेशन

आईईडी मिलने के बाद हाईवे को बंद कर दिया गया। संदिग्ध बैग की जांच पूरी होने तक किसी भी वाहन को आने जाने की अनुमति नहीं दी गई। दो घंटे तक पुलिस ने पूरी कार्रवाई की। इस दौरान बैग की जांच हुई, जिसमें विस्फोटक की पुष्टि हुई। फिर बम निरोधक दस्ते ने इसे निष्क्रिय किया।  

सुंजवां में ग्रेनेड मिलने के बाद खंगाला इलाका

जम्मू। फिदायीन हमले के बाद सुंजवां में आतंकियों द्वारा फेंका गया एक चाइनीज ग्रेनेड मिला है। इस ग्रेनेड के मिलने के बाद पुलिस ने पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया। यह ग्रेनेड बुधवार को मिला था। वीरवार को भी तलाशी अभियान जारी रहा। पुलिस क्षेत्र के चप्पे चप्पे को खंगाल रही है। ब्यूरो

मामले की जांच की जा रही

सिद्दड़ा में वीरवार को हाईवे किनारे संदिग्ध बैग और उसमें पड़े सामान की सूचना पुलिस को मिली थी। जांच करने पर एक बैग में संदिग्ध विस्फोटक सामग्री एवं एक उपकरण मिला है। बम निरोधक दस्ते ने इसे निष्क्रिय कर दिया। मामले की जांच की जा रही है।  -चंदन कोहली, एसएसपी, जम्मू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed