फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu-Kashmir Police have recovered nearly 30 kg gun powder from a house in Kathua

जम्मू-कश्मीर: कठुआ से 30 किलो आरडीएक्स बरामद, बड़ी आतंकी साजिश सुरक्षाबलों ने की नाकाम

Mon, 23 Sep 2019 05:28 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Mon, 23 Sep 2019 05:28 PM IST
विज्ञापन
Jammu-Kashmir Police have recovered nearly 30 kg gun powder from a house in Kathua
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : फाइल, अमर उजाला
कठुआ के बिलावर कस्बे से सटे देवल गांव में सेना की 158 टीए बटालियन और जम्मू कश्मीर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर एक घर से करीब 30 किलो विस्फोटक सामग्री बरामद की है। खुफिया सूत्रों के अनुसार प्रथम दृष्टया विस्फोटक गन पाउडर लग रहा है। इसकी जांच की जा रही है। कार्रवाई के दौरान मकान मालिक मौजूद नहीं मिला। उसकी पहचान खलील अहमद निवासी ढेर (देवल) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।  
विज्ञापन


पुख्ता सूचना पर सेना ने रविवार रात को ही देवल गांव के आसपास नाकेबंदी की थी। सोमवार तड़के टीम ने खलील अहमद के घर में दबिश दी। इस दौरान घर में मौजूद महिला ने स्टोर रूम में दो थैलों में रखे विस्फोटक को चहारदीवारी के बाहर फेंक दिया। बाद में इसे वहीं से बरामद किया गया। बाद में सुरक्षा एजेंसियों ने महिला से पूछताछ की।  
विज्ञापन


खलील अहमद की तलाश में अभियान छेड़ दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार खलील अहमद ने दो शादियां की हैं। उनमें से एक पत्नी छपरा (बिहार) की है। बच्चों के साथ वह इसी घर में रह रही है। बताते हैं कि सेना की ओर से पिछले कुछ दिनों से खलील की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ महीने पहले मांडली में भी जब्त किया गया था विस्फोटक
उपजिले में विस्फोटक बरामदगी का यह दूसरा मामला है। कुछ माह पहले मांडली के एक गांव में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई थी। अवैध हथियारों की फैक्टरी चलाने वाले एक व्यक्ति को लाहड़ी गांव से गिरफ्तार किया गया था। बिलावर-दियालाचक मार्ग पर गल्लक के नजदीक एक अन्य मामले में भी हथियारों की खेप बरामद की गई थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस घर से विस्फोटक बरामद किया गया है, उससे कुछ ही दूर दशक भर पहले आतंकियों ने एक पुलिसकर्मी की हत्या कर दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed