{"_id":"5b6ef1064f1c1b8e068b4f99","slug":"jammu-kashmir-police-asks-help-to-from-bengal-and-assam-policfe-control-human-trafficking","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुवाहाटी और सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन से रोहिंग्या कर रहे जम्मू-कश्मीर में ह्यूमन ट्रैफिकिंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुवाहाटी और सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन से रोहिंग्या कर रहे जम्मू-कश्मीर में ह्यूमन ट्रैफिकिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 11 Aug 2018 07:51 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहिंग्या से 29 लाख रुपये बरामद किए जाने के मामले में पुलिस ने प्लेसमेंट सर्विस और हवाला राशि की सप्लाई की थ्योरी पर भी काम करना शुरू कर दिया है। दो बांग्लादेशियों द्वारा 29 लाख रुपये की खेप रोहिंग्या की झुग्गियों में छोड़ने के बाद पुलिस इस नेटवर्क को तोड़ने के लिए मोबाइल कॉल ट्रेस कर रही है। मोबाइल कॉल की लोकेशन कोलकत्ता के आसपास आ रही है।
पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है कि आतंकवाद, हवाला राशि या गोहाटी के बच्चों को लाकर नौकरी दिलाने के झांसे का रैकेट के रुपये तो नहीं थे। इन रुपयों को लाने व ले जाने वाले रैकेट की पूछताछ की जानकारी के लिए पुलिस कार्य कर रही है। पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल से इस रैकेट का पर्दाफाश करने में जुटी है।
पुलिस को आशंका है कि हर बुधवार को गुवाहाटी और सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन से कुछ लड़कियों व लड़कों को नौकरी दिलाने के नाम पर जम्मू लाया जा रहा है। करंट टिकट कटाकर ट्रेन में बिठाया जाता है और जम्मू से लेकर कश्मीर तक जाल फैला हुआ है। इन लड़कियों के पहुंचने के बाद उनके लिए पहले से ही स्टेशन पर गाडियां खड़ी होती हैं। जो उन्हें अलग अलग घरों में पहुंचाती है।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के अंदर से ही चल रहे इस रैकेट को पुलिस अभी तक पकड़ नहीं पाई है। इन्हें लाने व ले जाने में लाखों रुपये की डील होती है। इस रैकेट में अधिकतर बांग्लोदशी और रोहिंग्या शामिल हैं। पकडे़ गए दोनों लोगों ने भी कबूला है दो बांग्लादेशियों ने उनके घरों में रुपयों से भरा बैग रखा था। पुलिस ने भी विभिन्न प्लेसमेंट एजेंसियों की जांच शुरू कर दी है।