{"_id":"5b980cbf867a557e8327bd7a","slug":"jammu-kashmir-police-and-army-exposed-militants-hide-out-huge-ammunition-recovered-in-rajouri","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद, बड़ी आतंकी घटना हुई नाकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद, बड़ी आतंकी घटना हुई नाकाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
aatanki
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी जिले के कोटरंका इलाके के धार साकरी के मनूवाला जंगल में सुरक्षा बलों ने मंगलवार को आतंकी ठिकाना ध्वस्त किया। इस दौरान यहां से भारी मात्रा में हथियार व गोला बारूद बरामद किए गए।
एसएसपी युगल मनहास ने बताया कि आतंकी ठिकाने से दो एके राइफल्स, 6 पिस्तौल, 4 एके मैगजीन, 7 पिस्तौल मैगजीन, 1 यूबीजीएल ग्रेनेड, 1 रेडियो सेट, 1 थोराया फोन, 680 पीके राउंड, 58 एके गोली, 8 पिस्तौल की गोली बरामद किए गए हैं।
फिलहाल पूरे जंगल इलाके की घेराबंदी कर दी गई। अंधेरा होने के चलते सर्च ऑपरेशन को सुबह तक लिए स्थगित कर दिया गया है। सुबह होते ही फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू किया जाएगा। बताया कि सोमवार की शाम को कोटरंका पुलिस को सूचना मिली कि धार साकरी इलाके के मनूवाला जंगल में आतंकियों ने भारी मात्रा में हथियार व गोला बारूद छिपाकर रखा है।
विज्ञापन
इस पर पुलिस ने सेना के साथ जानकारी को साझा किया। सेना की 48 राष्ट्रीय रायफल्स और पुलिस की एसओजी टीम ने डीएसपी ऑपरेशन सुख देव सिंह के नेतृत्व में जंगल क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आतंकवादियों के ठिकाने को खोज निकाला गया। सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि अभियान में विशेष प्रशिक्षित खोजी कुत्ते भी लगाए गए हैं।