फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Police accused of murder case in Agor of Mathwar on police remand

जम्मू कश्मीर: मथवार के अगोर में दोस्त की हत्या मामले के आरोपी पुलिस रिमांड पर, अब हर मामले में होगी पूछताछ

Fri, 24 Feb 2023 02:07 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 24 Feb 2023 02:07 AM IST
सार

एसडीपीओ अखनूर मोहन लाल शर्मा ने बताया कि आरोपी की रिमांड पुलिस को मिल गई है। इस मामले में हर एंगल से जांच कर रहे हैं, ताकि कोई भी कड़ी नहीं छूटे।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Police accused of murder case in Agor of Mathwar on police remand
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : PTI (File Photo)

विस्तार

जम्मू के मथवार ब्लॉक के अगोर गांव में दोस्त की हत्या मामले के आरोपी लखन प्रताप सिंह को वीरवार को घरोटा पुलिस ने अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जम्मू के समक्ष पेश किया। इस दौरान पुलिस ने आरोपी की आठ दिन की पुलिस रिमांड मांगी, जिसे न्यायाधीश ने मंजूर कर दिया।

विज्ञापन


एसडीपीओ अखनूर मोहन लाल शर्मा ने बताया कि आरोपी की रिमांड पुलिस को मिल गई है। इस मामले में हर एंगल से जांच कर रहे हैं, ताकि कोई भी कड़ी नहीं छूटे। उन्होंने कहा कि न्यायाधीश को घटना से अवगत करवाया, जिसके बाद उन्होंने पुलिस की रिमांड की मांग को तत्काल मंजूरी दी।
विज्ञापन


घटना के संबंध में जांच चल रही है। पुलिस ने इस मामले में जरूरी बयान दर्ज कर लिया है। घटना का कारण गाली-गलौच ही लग रहा है। आरोपी से भी पुलिस ने पूछताछ की है। इस मामले में आगे की कार्रवाई को जल्द पूर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मातम में बदली शादी की खुशियां 

अघोर में वीरवार सुबह एक तरफ लड़की की डोली उठी तो वहीं दूसरी ओर अरविंद की अर्थी उठी। दुल्हन की विदाई के बाद अरविंद की अर्थी निकाली गई। सभी ये मंजर देखकर स्तब्ध रह गए। गांव लोगों की आंखे नम थी।


अरविंद के जनाजे में सैकड़ों की तादाद में ग्रामीण और रिश्तेदार पहुंचे। और अरविंद को अंतिम विदाई दी गई। सहरे से सजा अरविंद के शव को देख कर ऐसा लग रहा था कि मानो अभी अरविंद खड़ा होकर सबको आवाज देगा।


अरविंद के दोस्तों ने कहा कि वह सब अरविंद की बरात के साथ जाना चाहते थे। लेकिन आज अरविंद की अंतिम यात्रा के साथ जा रहे हैं इस बात का उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed