फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir police 15 percent reservation in direct recruitment for women candidates in non gazetted ranks jkp

आधी आबादी: जम्मू-कश्मीर पुलिस में महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे 15 फीसदी पद, कांस्टेबल से लेकर सब इंस्पेक्टर तक की भर्ती में मिलेगा लाभ

Wed, 15 Jun 2022 01:47 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 15 Jun 2022 01:47 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर पुलिस में भर्ती में महिलाओं को 15 फीसदी आरक्षण मिलेगा। हालांकि, उपयुक्त महिला उम्मीदवार उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में आरक्षित कोटा अगले साल के लिए आगे नहीं बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन
jammu kashmir police 15 percent reservation in direct recruitment for women candidates in non gazetted ranks jkp
J&K Police Recruitment - फोटो : एजेंसी

विस्तार

जम्मू-कश्मीर पुलिस में महिलाओं के लिए 15 फीसदी पद आरक्षित कर दिए गए हैं। यह लाभ कांस्टेबल से लेकर सब इंस्पेक्टर तक के अराजपत्रित पदों पर सीधी भर्ती में मिलेगा। सरकार की ओर से बुधवार को इसकी अधिसूचना जारी की गई। इससे पुलिस विभाग में महिला विंग की क्षमता बढ़ेगी। पहले तीन फीसदी आरक्षण का प्रावधान था। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर जनवरी में उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने पुलिस भर्ती में महिलाओं को आरक्षण देने की घोषणा की थी। 

विज्ञापन

jammu kashmir police 15 percent reservation in direct recruitment for women candidates in non gazetted ranks jkp
Jammu Kashmir Police - फोटो : एजेंसी

गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आरके गोयल की ओर से जारी आदेश में आरक्षण को लागू किया गया है। आरक्षण के लिए योग्य उम्मीदवारों के न होने पर अगले वर्ष के लिए आरक्षण का प्रावधान नहीं दिया जाएगा। आदेश के तहत पुलिस अधिनियम, 1983 की सब सेक्शन (3), सेक्शन 43, नियम 172 जम्मू कश्मीर पुलिस नियम, 1960 के तहत विशेष अधिकारों का प्रयोग करते हुए आरक्षण को लागू किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले पुलिस भर्तियों में पदों की उपलब्धता के हिसाब से महिला उम्मीदवारों को लाभ दिया जा रहा था। लेकिन नई व्यवस्था में गैर राजपत्रित पदों की सभी भर्तियों के लिए 15 प्रतिशत सीटें महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित कर दी गई हैं। इससे विभाग में विभिन्न तरह के महिला विंग को मजबूती मिलेगी। 

विज्ञापन

महिला पुलिसकर्मियों की कमी होगी दूर

कोटा मिलने से महिला कर्मियों की कमी को काफी हद तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। मौजूदा समय में पुलिस स्टेशनों, थानों आदि पुलिस विंगों में महिला कर्मियों की भारी कमी है। पुलिस में भर्ती की नई व्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed