फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Pension holders will be able to get online verification of life certificate

Jammu Kashmir: जीवन प्रमाण पत्र का ऑनलाइन सत्यापन करा सकेंगे पेंशन धारक, सरकार ने शुरू की सुविधा

Tue, 13 Sep 2022 02:12 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 13 Sep 2022 02:12 AM IST
सार

उप राज्यपाल के अवाम की आवाज कार्यक्रम में पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण सत्यापन सुविधा को ऑनलाइन करने का सुझाव मिला था। इसके बाद डिजिटल प्रमाणपत्र सुविधा को शुरू किया गया है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Pension holders will be able to get online verification of life certificate
जम्मू सचिवालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में करीब पौने दो लाख पेंशनर और पारिवारिक पेंशन धारकों के लिए राहत भरी खबर है। सरकार ने इनके लिए जीवन प्रमाण पत्र की ऑनलाइन सत्यापन सुविधा को शुरू किया है। इससे वृद्धों, दिव्यांगों आदि को भारी राहत मिलेगी। 

विज्ञापन


उप राज्यपाल के अवाम की आवाज कार्यक्रम में पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण सत्यापन सुविधा को ऑनलाइन करने का सुझाव मिला था, इसके बाद डिजिटल प्रमाणपत्र सुविधा को शुरू किया गया है।
विज्ञापन


वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विवेक भारद्वाज की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि आधार आधारित पेंशनर/पारिवारिक पेंशनर जीवन प्रमाण पत्र डिजिटल माध्यम से जमा करवा सकते हैं। इसके लिए पेंशनर जीवन प्रमाण वेबसाइट से जीवन प्रमाण विंडो और एंड्रॉएड क्लाइंट साफ्टवेयर डाउनलोड करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साफ्टवेयर के माध्यम से आवेदनकर्ता आधार बायोमीट्रिक से खुद को पंजीकृत कर सकते हैं। पेंशनर डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र जीओआई उमंग एप से जमा करवा सकते हैं। यह एप गुगल प्ले स्टोर/एप स्टोर पर उपलब्ध है।

डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवश्यक जानकारी को फीड किया जाएगा। पेंशनर निकटतम सेवा केंद्र (सीएससी) और आधार सेवा केंद्र पर भी इस सेवा का लाभ पा सकते हैं। 

फिंगर प्रिंट लगाने होंगे

पेंशनर की ओर से आधार नंबर, मोबाइल नंबर, पेंशन पेमेंट आर्डर (पीपीओ) नंबर, अकाउंट नंबर और पेंशन मंजूरी प्राधिकरण का नाम देने के बाद फिंगरप्रिंट लिए जाएंगे। आधार आधारित बायोमीट्रिक प्रमाणीकरण के बाद जीवन प्रमाण का एक यूनीक आईडी उत्पन्न करेगा, जिसे प्रमाण आईडी कहा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed