फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir: Parachute Regiment Havildar Abdul Majid poonch conferred Kirti Chakra

पुंछ: बलिदानी कमांडो अब्दुल माजिद कीर्ति चक्र से सम्मानित, जम्मू कश्मीर सरकार ने भी दिया सम्मान

Fri, 26 Jan 2024 04:24 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 26 Jan 2024 04:24 PM IST
सार

अब्दुल माजिद जम्मू संभाग के पुंछ जिले के रहने वाले हैं। 22 और 23 नवंबर को राजोरी जिले के कालाकोट के जंगलों में मुठभेड़ के दौरान पांच वीर जवान बलिदान हो गए थे

विज्ञापन
jammu kashmir: Parachute Regiment Havildar Abdul Majid poonch conferred Kirti Chakra
पुंछ - फोटो : संवाद

विस्तार

पैराशूट रेजिमेंट की नौवीं बटालियन के हवलदार अब्दुल माजिद को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया है। इसके साथ ही जम्मू कश्मीर सरकार ने अब्दुल माजिद को वीरता के लिए पुरस्कार से सम्मानित किया है। पिछले साल नवंबर में राजोरी में मुठभेड़ के दौरान वह वीरगति को प्राप्त हो गए थे।

विज्ञापन


अब्दुल माजिद जम्मू संभाग के पुंछ जिले के रहने वाले हैं। 22 और 23 नवंबर को राजोरी जिले के कालाकोट के जंगलों में मुठभेड़ के दौरान पांच वीर जवान बलिदान हो गए थे, जिनमें दो कैप्टन भी शामिल थे।
विज्ञापन


ऑपरेशन के दौरान बलिदानी माजिद सबसे पहले 63 आरआर के घायल कैप्टन एमवी प्रांजल को बाहर निकालने के लिए आगे बढ़े और मोर्चा संभाला। उन्होंने गुफा में छिपे आतंकवादियों को बाहर आने के लिए मजबूर करने के लिए ग्रेनेड दागा। आतंकवादियों ने उन्हें घायल किया। इसके बावजूद भी वह उनकी ओर बढ़े, उन्हें खत्म किया और अंततः चोटों के कारण दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुंछ के भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के गांव अजोटे में शहीद हवलदार अब्दुल मजीद के घर सेना की 25 इन्फैंट्री डिवीजन के जीओसी मेजर जनरल गौरव ऋषि अन्य अधिकारियों के साथ पहुंचे। उन्होंने परिवार से मुलाकात की और उन्हें सम्मानित भी किया।

इस दौरान अब्दुल माजिद के पिता ने इस सम्मान के लिए केंद्र, प्रदेश सरकार और सेना का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सरकार आज राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर उन्हें सम्मानित किया है। इससे पहले जम्मू कश्मीर सरकार से उन्होंने जो मांगें की थी उन्हें पूरा कर दिया गया है। इन सबके लिए उन्होंने धन्यवाद किया।

जम्मू कश्मीर के चार जवानों को मिला शौर्य चक्र

अशोक चक्र के बाद कीर्ति चक्र भारत का दूसरा सबसे बड़ा वीरता पुरस्कार है। शौर्य चक्र देश का तीसरा सबसे बड़ा वीरता पुरस्कार है। वहीं, जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान मोहन लाल, अमित रैना, फरोज अहमद डार और वरुण सिंह को शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है।


राष्ट्रपति ने 75वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर छह कीर्ति चक्र और 16 शौर्य चक्र सहित कुल 80 वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी। छह कीर्ति चक्र में से तीन को मरणोपरांत और 16 शौर्य चक्र में से दो को मरणोपरांत प्रदान किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed