{"_id":"64326b67e4443b68cb0eb787","slug":"jammu-kashmir-pakistani-infiltrator-killed-by-security-forces-in-poonch-search-continues-for-two-others-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: पुंछ में सुरक्षाबलों ने पाकिस्तानी घुसपैठिया किया ढेर, दो अन्यों की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: पुंछ में सुरक्षाबलों ने पाकिस्तानी घुसपैठिया किया ढेर, दो अन्यों की तलाश जारी
Sun, 09 Apr 2023 01:08 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 09 Apr 2023 01:08 PM IST
सार
पुंछ जिले में रविवार तड़के नियंत्रण रेखा पर सेना के जवानों ने घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम किया है। सुरक्षाबलों ने यहां एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया है।
विज्ञापन
एलओसी पर तैनात जवान(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू संभाग के पुंछ जिले में रविवार तड़के नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सेना के जवानों ने घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम किया है। सुरक्षाबलों ने यहां एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया है। इलाके में दो अन्य संदिग्धों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि शाहपुर सेक्टर में तड़के करीब सवा दो बजे तीन संदिग्ध आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया। यहां नियंत्रण रेखा पर पहरा दे रहे जवानों ने संदिग्ध हरकत को भांप लिया। इसके बाद शुरू हुई मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी घुसपैठिया मारा गया है। दो अन्य घुसपैठिए वन क्षेत्र में भागे हैं। क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन