फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Outrage over terrorist attack in Poonch effigies of Pakistan and terrorism burnt at various pla

Jammu Kashmir: पुंछ में आतंकी हमले पर आक्रोश, प्रदेश में जगह-जगह पाकिस्तान और आतंकवाद के पुतले फूंके

Fri, 21 Apr 2023 05:32 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 21 Apr 2023 05:32 PM IST
सार

जम्मू शहर के सतवारी में भाजपा ने पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला जला कर प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा नेता रेखा महाजन ने कहा कि प्रदेश में हो रहा विकास और आतंकवाद के हो रहे खातमें से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Outrage over terrorist attack in Poonch effigies of Pakistan and terrorism burnt at various pla
Satwari Protest - फोटो : निखिल मेहता

विस्तार

पुंछ के भटादूड़िया क्षेत्र में घात लगा कर सेना के जवानों पर किए गए हमले को लेकर प्रदेशभर में आक्रोश है। इसे लेकर जगह-जगह प्रदर्शन कर पाकिस्तान और आतंकवाद के पुतले जलाए गए।

विज्ञापन


शुक्रवार को जम्मू शहर के सतवारी में भाजपा ने पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला जला कर प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा नेता रेखा महाजन ने कहा कि प्रदेश में हो रहा विकास और आतंकवाद के हो रहे खातमें से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। अपनी पुरानी आदतों को दोहराते हुए प्रदेश में अशांति फैलाना चाहता है। उसके इशारे पर पुंछ में आतंकी हमले को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन


वहीं, शिवसेना डोगरा फ्रंट ने भी पाकिस्तान का पुतला जला कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनरियों ने कहा कि पाकिस्तान अपनी इस तरह की हरकतों की वजह से पूरे विश्व भर में बेनकाब हो चुका है, इसके बावजूद भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। अपने देश की हालत सुधारने की बजाय यहां हालात खराब करने की कोशिशें कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हर बार मुंह की खाने के बावजूद पाकिस्तान ऐसी कायराना हरकतें कर रहा है। इसका अंजाम भुगतने के लिए भी उसे तैयार रहना चाहिए, क्योंकि हमें अपने देश की सेना पर पूरा भरोसा है। वह हर बार की तरह इस बार भी पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों को ठिकाने जरूर लगाएगी।

राजोरी-पुंछ में भी करेंगे आतंकियों का सफाया

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने पुंछ में सैन्य जवानों पर आतंकवादियों के कायराना हमले में पांच जवानों की शहादत पर दुख प्रकट करते हुए जल्द ही आतंकवादियों को हमारी सेना उचित जवाब देगी। रैना का कहना है कि आतंकवादियों व उनके समर्थकों का जिस प्रकार से कश्मीर में सफाया किया जा रहा है। वैसे ही राजोरी व पुंछ में भी किया जाएगा। ब्यूरो

पुंछ में एक आतंकी हमले की भयानक खबर, जिसने ड्यूटी के दौरान सेना के 5 जवानों की जान ले ली। मैं इस जघन्य हमले की निंदा करता हूं और मारे गए लोगों के प्रियजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति मिले। -उमर अब्दुल्ला, नेकां उपाध्यक्ष

कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले से उन्हें गहरा दुख हुआ है। देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले बहादुर जवानों के परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है। हम इस कठिन समय में अपने सशस्त्र बलों और उनके परिवारों के साथ खड़े हैं। -अल्ताफ बुखारी, अध्यक्ष- अपनी पार्टी

सेना के वाहन पर हमले और पांच लोगों की मौत की भयानक और दुखद खबर। कायरों द्वारा आतंक के इस कायरतापूर्ण कृत्य की कड़ी निंदा करता हूं। हिंसा और आतंक का संकट दुखद रूप से कायम है और यह खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। - सज्जाद लोन, अध्यक्ष-पीपुल्स कांफ्रेंस

हमला खूफिया तंत्र की कार्यप्रणाली पर सवाल

नेकां के प्रांतीय अध्यक्ष रतन लाल गुप्ता ने पुंछ में सैन्य जवानों पर आतंकी हमले की निंदा की है। यह हमला खूफिया तंत्र की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाता है। सरकार जम्मू कश्मीर में हालात सामान्य होने के दावे कर रही है। लेकिन जमीनी स्तर पर हालात अलग हैं। सरकार को आतंकवाद के खिलाफ ठोस कदम उठाने चाहिए।

हमला आतंकियों की उकसावे की कार्रवाई

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रवींद्र शर्मा ने पुंछ में हमले को पाकिस्तान और उसके प्रायोजित आतंकवादियों द्वारा उकसावे की कार्रवाई करार दिया है। कहा, यह कायरतापूर्ण हमला है। पार्टी इसकी कड़ी निंदा करती है। जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद का खतरा बढ़ा है। लक्षित हत्याओं के बाद सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाया जा रहा है। पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने की जरूरत है। ऐसे हमलों को देखते हुए भारत सरकार को अगले माह गोवा में हो रही एससीओ की बैठक में पाकिस्तान के विदेश मंत्री की भागीदारी के बारे में फैसला करना चाहिए।

जवानों की शहादत पर दुख जताया

डेमोक्रेटिक प्रोग्रोसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) की वीरवार को हुई आपात बैठक में पुंछ में शहीद हुए पांच जवानों की शहादत पर दुख जताया गया। महासचिव आरएस चिब ने कहा कि इस दुख की घड़ी में शहीदों के परिवारों के साथ पार्टी खड़ी है। हमें राष्ट्र के लिए उनके बलिदान पर गर्व है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed