फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Opportunity to become Assistant Professor and Librarian, application process starts from today

जम्मू-कश्मीर सरकारी नौकरी: असिस्टेंट प्रोफेसर और लाइब्रेरियन बनने का मौका, आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू

Fri, 03 Mar 2023 01:07 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 03 Mar 2023 01:07 AM IST
सार

जेकेपीएससी की ओर से आवेदन के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसमें बताया गया है कि असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए ओपन मेरिट में 40 वर्ष की आयु वर्ग तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Opportunity to become Assistant Professor and Librarian, application process starts from today
जम्मू कश्मीर सरकारी नौकरी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

प्रदेश के कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसरों के 285 और लाइब्रेरियन के 13 पद भरने के लिए तीन मार्च से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी, जो 31 मार्च तक जारी रहेगी। जेकेपीएससी के तहत पदों को नए नियमों के अनुसार भरा जाएगा। इस संबंध में जेकेपीएससी की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।

विज्ञापन


इसमें बताया गया है कि असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए ओपन मेरिट में 40 वर्ष की आयु वर्ग तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आरबीए, एससी,एसटी, आर्थिक कमजोर वर्ग और एलसी पहाड़ी भाषी वर्ग के व ओएससी के 43, पीएचसी के 42 और सेवाएं दे रहे सरकारी कर्मचारी 40 वर्ष के आयु वर्ग तक आवेदन करने के पात्र होंगे।
विज्ञापन


सामान्य वर्ग के लिए 1000, आरक्षित वर्ग के लिए 500 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। अन्य वर्ग के अभ्यर्थी निशुल्क आवेदन कर सकेंगे। आवेदनकर्ता प्रदेश का डोमिसाइल होना चाहिए। जानकारी के अनुसार इंगलिश के 13, फंक्शनल इंग्लिश के 4, इंग्लिश लिटरेचर का 1, भौतिक विज्ञान का 1, रसायनिक विज्ञान का 1, कंप्यूटर एप्लीकेशन के 18 पद हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


, सांख्यिकी के 4, खाद्य विज्ञान का 1, मत्स्य का 1, खाद्य विज्ञान व गुणवत्ता नियंत्रण के 15, राजनीति विज्ञान के 26, पंजाबी के 11, संस्कृत के 2, डोगरी के 5, गृह विज्ञान के 2, कॉमर्स के 6, गणित के 7, भू विज्ञान का 1, संगीत के 12, बॉयो कैमिस्ट्री के 2, पर्यावरण विज्ञान के 15 पद हैं 
 

इलेक्ट्रॉनिक्स के 3, जियोग्राफी के 8, एजुकेशन के 6, हिंदी के 12,उर्दू के 15, अर्थशास्त्र के 14, इतिहास के 10, भौतिक विज्ञान के 5, समाज शास्त्र के 26, इस्लामिक अध्ययन के 5, सेरिकल्चर का 1, टूर व ट्रेवल के 2, सूचना प्रौद्योगिकी के 7, उद्योग रसायनिक का 1, बॉयोइंफार्मेटिक्स के 3 और एमबीए व बीबीए मैनेजमेंट के 5 पद भरे जाएंगे।

तीन घंटे में देना होगा 120 सवालों का जवाब

अस्सिटेंट प्रोफेसर बनने के लिए अब युवाओं को लिखित परीक्षा पास करनी होगी। जेके पीएससीके नियमानुसार परीक्षा में अभ्यर्थियों को निर्धारित पाठ्यक्रम में से 120 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। जिनका उत्तर उन्हें तीन घंटे में देना होगा। परीक्षा को पास करने वाले अभ्यर्थियों को साक्षतकार में बैठने दिया जाएगा।

लिखित परीक्षा के 70 और साक्षातकार के 12 अंक निर्धारित

लिखित परीक्षा के 70 फीसदी अंक रखे गए हैं। सेट का 1 अंक, नेट के 2, जे आरएफ के 3, एमफिल के 2,पीएचडी के 5, पोस्ड डाक्टोरेट के ( एक साल( का 1 अंक दिया जाएगा। जबकि, किसी शोध पत्रिका में प्रकाशिक शोध पत्र के 2, राष्ट्रीय पुरस्कार के 2, राज्य पक्स्कार का 1, अनुभव के 2, साक्षातकार के 12 अंक रखे गए हैं। जबकि इससे पहले अभ्यर्थियों को सिर्फ साक्षातकार लिया जाता था। उसी के आधार पर नियुक्ति होती थी। लेकिन प्रदेश बनने के बाद नियम में संशोधन किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed