जम्मू-कश्मीर: सांबा के चलेआरी में सुरंगों की तलाश में चला अभियान, सीमापार से घुसपैठ की कोशिश आजकल हो रही तेज
रक्षा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ऐसे इनपुट आ रहे हैं कि पाकिस्तानी सेना एक बार फिर से सुरंग के माध्यम से घुसपैठ करवाने के प्रयास में है। इसे लेकर सुरक्षा बल काफी सतर्क हो गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सांबा जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में रविवार को सुरक्षा बलों ने सुरंगों की तलाश में अभियान चलाया। अफवाह आई थी कि चलेआरी की सीमा के निकट सुरक्षा बलों को सुरंग मिली है। इसे लेकर क्षेत्र में काम कर रहीं सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गईं। बाद में पता चला कि बीएसएफ ने सुरंगों की तलाश में अभियान चलाया है।
वह एक रूटीन अभियान था। रक्षा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ऐसे इनपुट आ रहे हैं कि पाकिस्तानी सेना एक बार फिर से सुरंग के माध्यम से घुसपैठ करवाने के प्रयास में है। इसे लेकर सुरक्षा बल काफी सतर्क हो गए हैं। गत दिवस फूलपुर में सेना ने एंटी टनल अभियान चलाया गया था, जिसमें सेना के जवानों ने एक एंटी टैंक बारूदी सुरंग खोज निकाली थी।
रक्षा सूत्रों के अनुसार गत दो दिनों से चंडीगढ़ की सुरक्षा एजेंसी डीआरडीए की टीम भी सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा कर रही है। टीम के सदस्यों ने खोड़ा व चक सद्दा में बीएसएफ के अधिकारियों के साथ बैठक भी की।
इस इलाके में दो बार मिल चुकी है सुरंग
2008 में चलेआरी के निकट से सुरंग मिली थी जो भारतीय सीमा के पांच सौ मीटर अंदर तक आई थी। इसकी गहराई 25 फुट और गोलाई करीब पांच फुट थी। आक्सीजन का पाइप भी था। 2022 में रिगाल में सुरंग मिली थी। यह क्षेत्र काफी संवेदनशील है। चलेआरी व बबर नाले से हथियार भी बरामद किए जा चुुुके हैं, जो ड्रोन द्वारा गिराए गए थे।