फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: OPD and OT will start from 9 am in all GMCs

जम्मू कश्मीर: आज से प्रदेश के सभी जीएमसी में ओपीडी और ओटी सुबह नौ बजे से शुरू, समय सारिणी में विस्तार

Fri, 05 Apr 2024 01:34 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 05 Apr 2024 01:34 PM IST
सार

समय सारिणी में विस्तार से अब डॉक्टरों को भी अधिक देर तक अस्पतालों में बैठना पड़ेगा। ओपीडी समय का विस्तार होने से मेडिकल कालेजों में अधिक मरीजों को देखा जा सकेगा।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: OPD and OT will start from 9 am in all GMCs
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मरीजों की सुविधा के लिए जम्मू-कश्मीर के सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों (जीएमसी) और संबद्ध अस्पतालों में शुक्रवार सुबह नौ बजे से ओपीडी, ऑपरेशन थियेटर, डॉक्टरों के वार्ड राउंड, डायग्नोसिस लेबोरेटरी आदि चिकित्सा सुविधाएं शुरू होंगी। इससे पहले ये सेवाएं सुबह 10 बजे से शुरू होती थीं। 

विज्ञापन


समय सारिणी में विस्तार से अब डॉक्टरों को भी अधिक देर तक अस्पतालों में बैठना पड़ेगा। ओपीडी समय का विस्तार होने से मेडिकल कालेजों में अधिक मरीजों को देखा जा सकेगा।
विज्ञापन


स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. सैयद आबिद रशीद ने यह आदेश जारी किया है। इससे पहले सरकारी मेडिकल कालेजों में सुबह 10 बजे से शाम साढ़े चार बजे तक सामान्य चिकित्सा सेवाएं दी जाती थीं, जिसमें अलग से इमरजेंसी चौबीस घंटे जारी रहती थी। लेकिन नई समय सारिणी में अब डाक्टरों समेत अन्य चिकित्सा स्टाफ को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक ड्यूटी पर रहना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच दोपहर डेढ़ बजे से दो बजे (शनिवार को छोड़कर) तक सभी साप्ताहिक दिवसों पर दोपहर के खाने का समय रहेगा। शनिवार को चिकित्सा स्टाफ सुबह 9 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक ड्यूटी पर रहेगा, यानी नई व्यवस्था में इस दिन आधे दिन ही मरीजों को (इमरजेंसी को छोड़कर) सामान्य चिकित्सा सुविधाएं दी जाएंगी।

इससे पहले शनिवार को सुबह 10 बजे से शाम साढ़े चार बजे तक चिकित्सा सुविधाएं दी जा रही थीं। प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों और संबद्ध अस्पतालों में नई समय सारिणी शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (स्किम्स) श्रीनगर, जीएमसी जम्मू, श्रीनगर, राजोरी, उधमपुर, डोडा, कठुआ, अनंतनाग, बारामुला, हंदबाड़ा आदि में लागू होंगी।


शुक्रवार से जीएमसी और संबद्ध अस्पतालों में नई समय सारिणी की व्यवस्था लागू हो जाएगी। इससे मरीजों को अस्पतालों में अधिक समय तक सामान्य चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी। मरीजों के साथ जरूरत के मुताबिक ही तीमारदार अस्पतालों में पहुंचें, ताकि इमरजेंसी सहित अन्य सामान्य यूनिटों में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें। -डॉ. आशुतोष गुप्ता, प्रिंसिपल जीएमसी जम्मू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed