फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir on high alert, militants hiding at army bunker:IB

भारतीय सेना के बंकरों में छिपे आतंकी: आईबी

Fri, 23 Jan 2015 11:22 AM IST
Updated Fri, 23 Jan 2015 11:22 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir on high alert, militants hiding at army bunker:IB

26 जनवरी से पहले आतंकियों ने रियासत में बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर ली है। खुफिया एजेंसियों के मुताबिक आतंकी साजिश को अंजाम देने के लिए आतंकी सीमा पर बने भारतीय सेना के खाली बंकरों में छिपे बैठे हैं। खबर है कि आतंकियों ने सीमा पर भारतीय सेना के कुछ बंकरों को कब्जा लिया है।

विज्ञापन


सूचना के बाद से जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। 1971 युद्ध के समय भारतीय सेना ने सीमा पर पक्के बंकर बनाए थे जिन्हें भेद पाना आसान नहीं है। 1971 युद्ध के बाद से यह बंकर खाली पड़े हैं। अकसर असामाजिक तत्व इन बंकरों का इस्तेमाल अपने हिसाब से करते हैं।
विज्ञापन


खुफिया एजेंसियों की सूचना को सही माना जाए तो सीमा पर बने यह बंकर भारतीय सेना के लिए बड़ी परेशानी का सबब बन सकते हैं। अभी सेना की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की गई है लेकिन 26 जनवरी के मद्देनजर एहतियातन तौर पर इलाके में तलाशी अभियान जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि 26 नवंबर 2014 को भी चार पाकिस्तानी आतंकियों ने जम्मू के अरनिया में एक भारतीय बंकर को कब्जा लिया था। भारतीय फौज को इस बंकर को खाली कराने और आतंकियों का खात्मा करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी। दो दिन चले एनकाउंटर के बाद सेना चार आतंकियों को मार पाई थी।

भारत में दाखिल हुए चार आतंकी ग्रुप

jammu kashmir on high alert, militants hiding at army bunker:IB

बंकरों में आतंकियों के छिपे होने की सूचना से ‌एक दिन पहले ही खुफिया एजेंसियों ने चेताया था कि पाकिस्‍तान से चार आतंकी ग्रुप आतंक मचाने के लिए भारत में दाख‌िल हुए हैं। जबकि बीते सप्ताह भारत में घुसे लश्कर के छह-सात आतंकी सुरक्षा बलों की रेंज से बाहर हो गए हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के भारत दौरे से पहले इस घुसपैठ को गंभीरता दे लिया जा रहा है। खुफिया एजेंसियों का मानना है कि यह आतंकी दिल्ली पहुंचकर ओबामा के काफिले को भी निशाना बना सकते हैं।

सुत्रों के हवाले से खबर यह भी है कि लश्कर के चार अन्य आतंकी गुट सीमा पार करके भारत में आतंक मचाने के लिए दाखिल हुए हैं। हालांकि अभी इन खबरों की पुष्टि नहीं हो सकी है।

वायरलेस इंटरसेप्ट द्वारा सेना ने आतंकियों के गुट को भारत में दाखिल होते हुए ट्रेक किया था। अब यह आतंकी गुट जम्मू-कश्मीर में कहीं छ‌िप गया है और सुरक्षा बलों की रडार की रेंज से बाहर हो चुका है।

नहीं मिल पा रही है आतंकियों की लोकेशन

jammu kashmir on high alert, militants hiding at army bunker:IB

यह गुट दिल्ली में आतंक मचाने के ल‌िए आया है जो सही मौका के इंतजार में है। 26 जनवरी को लेकर रियासत में कड़ी सुरक्षा के बीच यह गुट रेल या बस के द्वारा दिल्ली जाकर बराम ओबामा को निशाना बना सकते हैं।

सूत्रों का कहना है कि पीओके में पाकिस्‍तानी लांच पैड पर यह आतंकी लंबे समय से घुसपैठ के लिए इंतजार कर रहे थे। खुफिया एजेंसियों ने इन आतंकियों के भारत में आने से पहले उनकी वायरलेस बातचीत रिकॉर्ड की थी लेकिन जब से यह गुट भारत में दाखिल हुए हैं तभी से उनको ट्रेस नहीं किया जा सका है।

हालांकि सुरक्षाबलों ने उस इलाके को ट्रेस कर लिया है जहां से घुसपैठ की गई है लेकिन अभी तक आतंकियों की मौजूदा लोकेशन के बारे में कुछ पता नहीं चल पा रहा है। आतंकियों के खात्मे के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।

इसके साथ ही खबर यह भी है कि पाकिस्तान ने चार लश्कर आतंकी गुट भारत में आतंक मचाने के लिए भेजे हैं। इसके इंपुट के बाद से देशभर में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed