{"_id":"64a405e70a56b4eea8078a77","slug":"jammu-kashmir-omar-abdullah-entourage-bjp-trying-to-break-the-opposition-everywhere-in-nation-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: उमर ने NCP टूट पर भाजपा को घेरा, बोले- सब जगह विपक्ष को तोड़ने की हो रही कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: उमर ने NCP टूट पर भाजपा को घेरा, बोले- सब जगह विपक्ष को तोड़ने की हो रही कोशिश
Tue, 04 Jul 2023 05:20 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 04 Jul 2023 05:20 PM IST
सार
उमर अब्दुल्ला ने कहा कि महाराष्ट्र में हाल में जो राजनीतिक उथल-पुथल हो रही है, वो अफसोसजनक है, लेकिन ये कोई नई बात नहीं है। हर जगह भाजपा विपक्ष को तोड़ने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
Omar Abdullah
- फोटो : संवाद
विस्तार
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने घाटी के गांदरबल जिले में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि महाराष्ट्र में हाल में जो राजनीतिक उथल-पुथल हो रही है, वो अफसोसजनक है, लेकिन ये कोई नई बात नहीं है। हर जगह भाजपा विपक्ष को तोड़ने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला ने कहा, 'यह कोई नई बात नहीं है। पिछले कई सालों में हमने देखा है कि कोई ऐसी रियासत नहीं है जहां विपक्ष को तोड़ने की कोशिश नहीं की गई है। चाहे मध्य प्रदेश हो, गोवा हो या कर्नाटक। ये अफसोस की बात है लेकिन सब जगह यही हो रहा है।'
विज्ञापन
#WATCH यह कोई नई बात नहीं है। पिछले कई सालों में हमने देखा है कि कोई ऐसी रियासत नहीं है जहां विपक्ष को तोड़ने की कोशिश नहीं की गई है, चाहे मध्य प्रदेश हो, गोवा हो या कर्नाटक। अफसोस की बात है लेकिन सब जगह यही हो रहा है: NCP टूट पर नेशनल कांफ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला, गांदरबल pic.twitter.com/rDGD25ExSs
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 4, 2023
विज्ञापन
इससे पहले पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने महाराष्ट्र में एनसीपी में फूट पर भाजपा को घेरा था। महबूबा मुफ्ती ने कहा कि महाराष्ट्र में सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार में उपमुख्यमंत्री के रूप में अजित पवार के शपथ लेने के बाद जिस तरह से भाजपा ने महाराष्ट्र में लोकप्रिय जनादेश को बार-बार कमजोर किया है, उसकी निंदा करने के लिए कोई भी शब्द पर्याप्त नहीं है।
महबूबा मुफ्ती ने कहा कि न केवल लोकतंत्र की हत्या की जा रही है बल्कि ऐसे कार्यों को कवर देने के लिए राष्ट्रगान बजाया गया। "महाराष्ट्र में जिस तरह से भाजपा ने बार-बार लोकप्रिय जनादेश को कमजोर किया है, उसकी निंदा करने के लिए कोई शब्द पर्याप्त नहीं हैं।