फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Non-bailable warrant against 13 terrorists resident of Kishtwar from NIA court

जम्मू-कश्मीर: एनआईए कोर्ट से 13 आतंकियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट, किश्तवाड़ निवासी पीओके से फैला रहे अशांति

Fri, 03 Mar 2023 01:08 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, किश्तवाड़
अमर उजाला नेटवर्क, किश्तवाड़ Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 03 Mar 2023 01:08 AM IST
सार

किश्तवाड़ के एसएसपी खलील पोस्वाल ने बताया कि सभी आतंकियों के खिलाफ जांच चल रही है। यह सभी आतंकी जम्मू कश्मीर में अशांति फैलाने का लगातार प्रयास करते रहते हैं। 

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Non-bailable warrant against 13 terrorists resident of Kishtwar from NIA court
किश्तवाड़ पुलिस (FILE) - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

एनआईए की विशेष अदालत जम्मू ने किश्तवाड़  के 13 आतंकवादियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किए हैं। ये सभी आतंकी किश्तवाड़ जिले के रहने वाले हैं, लेकिन पीओजेके में बसे हुए हैं। इन पर प्रदेश में अशांति फैलाने का आरोप है।

विज्ञापन


इन आतंकवादियों में शाहनवाज कंठ उर्फ मुन्ना उर्फ उमेर निवासी हुल्लर किश्तवाड़, नईम अहमद उर्फ आमिर उर्फ गाजी निवासी जामिया मस्जिद किश्तवाड़, मोहम्मद इकबाल उर्फ बिलाल निवासी किचलू मार्केट किश्तवाड़, शाहनवाज उर्फ नईम निवासी चिरूल पडिहारना शामिल है। 
विज्ञापन

 

इसके अलाव जाविद हुसैन गिरी उर्फ मुजामिल निवासी कुंडाली पूछाल, बशीर अहमद मुगल निवासी जुगना केशवान, गाजी-उल-दीन निवासी जुगना केशवान, सत्तार दीन उर्फ रज्जब उर्फ सैफुल्लाह निवासी जुगना केशवान, इम्तियाज अहमद उर्फ दाऊद निवासी बांदरना किश्तवाड़ का नाम भी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

 

शब्बीर अहमद निवासी किथर बोंजवाह, मोहम्मद रफीक कीन निवासी पटनाजी बोंजवाह, मुजफ्फर अहमद निवासी सेमना कॉलोनी जेवर किश्तवाड़, आजाद हुसैन निवासी अफ्फानी पाडर पीओजेके में रहकर जम्मू कश्मीर में अशांति फैलाते हैं। 



जिला पुलिस के मुख्य जांच अधिकारी (सीआईओ) ने चिनाब घाटी और जम्मू-कश्मीर के अन्य हिस्सों में अशांति पैदा करने वाले सक्रिय उक्त आतंकियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने के लिए विशेष एनआईए अदालत का दरवाजा खटखटाया है। अभी मामले की जांच जारी है। - खलील पोस्वाल, एसएसपी, किश्तवाड़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed