{"_id":"63e342c66635da019d02e10c","slug":"jammu-kashmir-nine-arrested-including-aap-leader-mairaj-malik-stone-pelting-on-revenue-department-team-case-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: आप नेता मैराज मलिक समेत नौ गिरफ्तार, राजस्व विभाग की टीम पर पथराव मामले में कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: आप नेता मैराज मलिक समेत नौ गिरफ्तार, राजस्व विभाग की टीम पर पथराव मामले में कार्रवाई
Wed, 08 Feb 2023 12:06 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Wed, 08 Feb 2023 12:06 PM IST
सार
पुलिस के अनुसार जिस तरह पथराव हुआ, उससे साफ है कि इसे योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया। शनिवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान पत्थरबाजी में एसआई समेत तीन लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन
नरवाल अतिक्रमण के दौरान पथराव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू के नरवाल के साथ लगती मलिक मार्केट में शोरूम में अतिक्रमण हटाने की गई जिला प्रशासन और राजस्व विभाग की टीम पर पथराव मामले में त्रिकुटा नगर पुलिस ने अब तक आम आदमी पार्टी के नेता एवं ठाठरी काहरा के डीडीसी सदस्य मैराज मलिक सहित नाै लोगाें को गिरफ्तार किया है। इसी तरह अभी तक नौ लोगों को गिरफ्तार हुए हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा सात लोगों को जांच के लिए थाने बुलाया गया। इनसे पथराव मामले में पूछताछ जारी है।पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि किसके इशारे पर पथराव किया गया। जांच में जो भी नाम सामने आ रहे हैं, उनको पूछताछ के लिए थाने में बुलाया जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस जांच में अभी तक लोगों को उकसाने की बातें सामने आ रही हैं। उधर, मंगलवार को भी बठिंडी और आसपास के इलाकों में पुलिस ने कड़ी चौकसी रखी। हर आने जाने वालों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस पब्लिक प्रॉपर्टी एक्ट की धारा 3 और 4 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। पुलिस के अनुसार मामले में कुछ अन्य लोगों को गिरफ्तार किया जा सकता है। जिस तरह पथराव हुआ, उससे साफ है कि इसे योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया। शनिवार को जैसे ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हुई, तो पथराव होने लगा। इसमें एसआई समेत तीन लोग घायल हो गए थे।