फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu kashmir News :US Army's M-4 rifle is being made illegally in Pakistan

पाकिस्तान में अवैध रूप से बन रही हैं अमेरिकी सेना की एम-4 राइफल

Sun, 21 Mar 2021 06:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 21 Mar 2021 06:03 AM IST
सार

  • डीजीपी का दावा, पिछले साल 475 हथियार जब्त किए गए, इनमें एके राइफल व एम-4 भी 
  • कहा- पाकिस्तान अब हथियारों के साथ नकदी और नशा भी ड्रोन के जरिये भेज रहा  

विज्ञापन
Jammu kashmir News :US Army's M-4 rifle is being made illegally in Pakistan
American M-4 Rifle - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

डीजीपी दिलबाग सिंह का दावा है कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में जब्त किए गए अमेरिकन राइफल एम-4 पाकिस्तान व अफगानिस्तान में अवैध तरीके से बनाए जा रहे हैं। पाकिस्तान की ओर से ड्रोन तथा अन्य माध्यमों से हथियारों की तस्करी की जा रही है। वर्ष 2020 में 475 हथियार जब्त किए गए। इसका आधा भी 2019 में नहीं पकड़ा गया था। जब्त हथियारों में एके राइफल, एम-4 के साथ नकदी भी है।

विज्ञापन


श्रीनगर के शेर ए कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में टी-20 टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तान द्वारा पिछले साल भारी मात्रा में ड्रग्स और नकदी के साथ हथियार भी भारी मात्रा में भेजे गए थे। इसके लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया गया। पिछले वर्ष भारी मात्रा में पिस्तौल, एके राइफल्स और यूएस मेड एम 4 राइफल्स की कॉपी बरामद की गई, जिन्हें पाकिस्तान या फिर अफगानिस्तान में बनाया गया था। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सीमा पार से नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ भी अभियान जारी है। पिछले वर्ष भारी मात्रा में हेरोइन पकड़ी गई थी। जम्मू-कश्मीर पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स अपना काम बेहतर कर रही है। नशीले पदार्थ कश्मीर से सटी एलओसी के साथ-साथ जम्मू की सरहदों से भी इस पार भेजी जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


समझौते के बाद सीमा पर गोलाबारी नहीं
दिलबाग सिंह ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम समझौते के बाद से अभी तक एलओसी पर कोई भी घुसपैठ की कोशिश नहीं देखने को मिली है। संघर्ष विराम के उल्लंघन की भी कोई घटना नहीं हुई। घुसपैठ की कोशिशों पर भी पैनी नजर है। कोशिश रहेगी कि वर्ष 2021 में सीमा पार से घुसपैठ न हो। वर्ष 2020 बेहतरीन साल रहा है और वह चाहते हैं कि 2021 उससे भी अच्छा रहे। 

युवाओं को बंदूक से दूर रखने में धर्मगुरु आगे आएं
श्रीनगर में सक्रिय आतंकियों की सूची और उनके आतंकवाद में शामिल होने को लेकर कहा कि कुछ युवा श्रीनगर में आतंकवाद में शामिल हुए हैं, लेकिन उन्हें कट्टरता के नाम पर गुमराह किया गया। कहा कि हमारा एक इको सिस्टम है, जहां हम ऐसे मुद्दों से निपटते हैं, लेकिन बाकी जिलों की बात करें तो मिलकर इससे निपटना होगा। इसमें स्थानीय धर्म गुरुओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं को अहम भूमिका निभानी होगी ताकि युवाओं को बंदूक से दूर रख सकें।

35 युवाओं को मुख्यधारा में लाया गया, 12 आतंकियों ने किया समर्पण
डीजीपी ने कहा कि पिछले साल आतंक की राह पर निकले करीब 35 से अधिक युवाओं को मुख्यधारा में लाया गया, जबकि 12 युवाओं ने लाइव एनकाउंटर के दौरान आत्मसमर्पण भी किया।  


लापता सेना के जवान के मामले की जांच जारी
शोपियां से सेना के जवान शाकिर मंजूर के लापता होने पर कहा कि उसके बारे में छानबीन की जा रही है। यह फिलहाल पता नहीं चल पाया कि कहां उसकी हत्या हुई है और कहां उसे दफनाया गया है। पुलिस की जांच जारी है। उम्मीद है जल्द ही इस बारे में सुराग हाथ लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed